Chhath Puja 2024: आज है छठ पर्व में नहाय-खाय का दिन, नोट करें पूजा समय, नियम और महत्त्व

Chhath Puja 2024 Day 1 Nahay Khay Puja Samay Niyam Mahatav
X
छठ पर्व का पहले दिन नहाय-खाय होता हैं। इस दिन घर की साफ़-सफाई करने का विशेष महत्व है।
आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 5 नवंबर 2024 मंगलवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। छठ पर्व का पहले दिन नहाय-खाय होता हैं। इस दिन घर की साफ़

Chhath Puja 2024: आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 5 नवंबर 2024 मंगलवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। छठ पर्व का पहले दिन नहाय-खाय होता हैं। इस दिन घर की साफ़-सफाई करने का विशेष महत्व है। साथ ही आज के दिन महिलायें व्रत रखती है और सात्विक भोजन ग्रहण करती है। चलिए विस्तार से जानते है, छठ पूजा के पहले दिन के सभी नियम, पूजा समय और अन्य आवश्यक जानकारियां।

छठ पूजा नहाय खाय 2024

छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय का होता है। आज 5 नवंबर 2024 मंगलवार नहाय खाय का दिन है। आज सूर्य उदय सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर रहेगा। वहीं सूर्यास्त शाम 5 बजकर 41 मिनट पर होने वाला है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच का समय छठ पूजा पर सूर्यदेव की पूजा कर सकते हैं।

छठ पूजा नहाय खाय नियम

  • - छठ पूजा के पहले दिन व्रती महिलायें सुबह उठकर घर को स्वच्छ करें।
  • - इसके पश्चात स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • - भोजन में चने की दाल, कद्दू की सब्जी, और चावल बना सकते है।
  • - नहाय खाय के दिन लहसुन-प्याज का सेवन भूल से भी न करें।
  • - आज भोजन में नए बर्तन अथवा स्वच्छ बर्तन ही इस्तेमाल करें।
  • - छठ व्रत न कर रहे लोगों को भी सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।

छठ में नहाय खाय का महत्व

छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुबह शीघ्र उठकर गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। इसके पश्चात ही सूर्यदेव की पूजा की जाती है। साथ में व्रत का संकल्प लिया जाता है। छठ के पहले दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story