Budhwar Upay: सुख शांति के लिए बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, जीवन हो जाएगा धन-धान्य

Budhwar Upay
X
Budhwar Upay
Budhwar Upay: बुधवार के दिन हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने वाले हैं, जिन्हें जाप करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही, भक्तों की सारी परेशानियां भी दूर कर देताे हैं। तो आइए उन मंत्रों के बारे में जानते हैं।

Budhwar Upay: आज बुधवार का दिन है। आज का दिन बप्पा को समर्पित है। गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जो लोग बप्पा की पूजा पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से करते हैं, उनके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। जीवन सुख-शांति से बीतने लगता है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। सारे कार्य सिद्ध होने लगते हैं।

ऐसे तो, भक्त गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन, आज आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिसे करने से भगवान गणेश आपकी सारी मनोकामना पूरी करेंगे। ऐसे में आपको बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप करना होगा। तो आइए उन चमत्कारी मंत्रों के बारे में जानते हैं और उसके लाभ के बारे में जानेंगे।

भगवान गणेश के चमत्कारी मंत्र

‘ॐ गं गणपतये नमः’

यह मंत्र भगवान गणेश का एकाक्षर मंत्र है। यदि आप इस मंत्र का जाप बुधवार के दिन करते हैं, तो आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, बुधवार के दिन यह मंत्र आपको कम से कम 108 बार जाप करना होगा। यदि आप 108 बार इस मंत्र का जाप कर लते हैं, तो आने वाली सारी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। साथ ही, आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएंगी।

'ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।'

यदि आप बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस मंत्र का जाप जरूर करें। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप सभी पूजा-पाठ में किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से बप्पा खुश हो जाते हैं। साथ ही धन-दौलत संबंधित सारी परेशानियां खत्म कर देते हैं। साथ ही, इस मंत्र का जाप करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

'ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'

यह भगवान गणेश का गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभफलदायी माना गया है। मान्यता है कि जो जातक बुधवार के दिन गणेश गायत्री मंत्रा का जाप करते हैं। उनके सारे कार्य सिद्ध होते हैं। साथ ही, व्यक्ति का भाग्य भी चमक जाता है।

यह भी पढ़ें- बुधवार को करें मात्र ये 3 उपाय, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story