Logo
election banner
Braj Mathura Vrindavan Holi List: होली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन ब्रज यानी मथुरा-वृंदावन की होली सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यहां की होली देखने और खेलने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

Braj Mathura Vrindavan Holi List: पूरी दुनिया में मथुरा-वृंदावन की होली बेहद मशहूर है। इसमें ब्रज की होली के नाम से भी जाना जाता है और यह सबसे खास होती है। मथुरा-वृंदावन और बरसाना की होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। मालूम हो कि कान्हा की नगरी में मथुरा में रंगो का यह उत्सव 40 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। 

ब्रज में अलग-अलग प्रकार के होली समारोह होते हैं। आइए जानते हैं पूरे ब्रज में कौनसी होली किस दिन खेली जाएगी।

ब्रज की होली कैलेंडर 2024(Braj Ki Holi 2024 Calendar)

  • 17 मार्च: रविवार: बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली
  • 18 मार्च: सोमवार: बरसाना में लट्ठमार होली
  • 19 मार्च: मंगलवार: नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली
  • 20 मार्च: बुधवार: वृंदावन में रंगभरी एकादशी
  • 21 मार्च: गुरुवार: गोकुल में छड़ीमार होली और वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
  • 22 मार्च: शुक्रवार: गोकुल में रंगोत्सव
  • 24 मार्च: रविवार: द्वारकाधीश मंदिर डोला, मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृंदावन में होलिका दहन 
  • 25 मार्च: सोमवार: पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा। 
  • 26 मार्च: मंगलवार: दाऊजी का हुरंगा
  • 30 मार्च: शनिवार: रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर में होली

40 दिन चलता है रंगोत्सव
वैसे तो मथुरा, वृन्दावन, नंदगांव और बरसाना में होली 40 दिनों तक खेली जाती हैं। जिसमें बरसाना की महिलाएं फाल्गुन का आमंत्रण देने मथुरा जाती हैं।

क्यों है ब्रज की होली इतनी खास?
ब्रज की होली देखने और खेलने देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग आते है। ब्रज में रंग-गुलाल के अलावा लट्ठमार, छड़ीमार, लड्डू और फूलों वाली होली मनाई जाती है। ब्रज की होली में लट्ठमार होली सबसे खास होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापरयुग में भगवान कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली खेली थी। बता दें कि ब्रज में होली(Brij Ki Holi) को होरा कहा जाता है।

5379487