Viral Video: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शेयर किया महिला और नवजात को कंधों पर उठाकर घर ले जा रहे सैनिकों का वीडियो, लिखा- फौलादी जवानों का दिल है मोम सा
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी बर्फबारी के चलते एक अस्पताल में रुकी महिला को उसके नवजात बच्चे के साथ स्ट्रेचर के जरिये 6 किलोमीटर तक उसके घर तक भारतीय सेना के जवानों में पहुंचाया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वीडियो शेयर किया है।

बीते दिन से सोशल मीडिया पर देश के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो देश के जवान हमेश दुश्मनों से हमारी रक्षा करते रहते हैं लेकिन कई बार देश के अंदर मुसीबत में फंसे लोगों की मदद भी सेना के जवान ही करते हैं। चाहे तूफान हो या फिर नागरिकों की रक्षा करना हो, हर मोर्चे पर जवान मदद के लिए तैयार रहते हैं। सेना के जवानों का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वीडियो शेयर किया है।
मीडयि रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी बर्फबारी के चलते एक अस्पताल में रुकी महिला को उसके नवजात बच्चे के साथ स्ट्रेचर के जरिये 6 किलोमीटर तक उसके घर तक भारतीय सेना के जवानों में पहुंचाया। जिसके बाद सेना के जवानों के इस काम की सोशल मीडिया पर दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखें जवानों का ये वीडियो...
फौलादी जवानों का दिल है मोम सा!
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) January 24, 2021
भारी बर्फबारी में फंसी एक मां और उसके नवजात को सेना के जवानों ने 6 किमी पैदल चल कुपवाड़ा स्थित उसके घर तक सही-सलामत पहुंचाया।
मां भारती के सपूत ना सिर्फ युद्ध करने में बल्कि मदद करने में भी किसी से कम नहीं।
गर्व है। जय हिंद। pic.twitter.com/bstRekNklc
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जवान भारी बर्फबारी में नवजात और उसकी मां को कंधे पर उठाकर ले जा रहे हैं। यह घटना कुपवाड़ा जिले की है, जहां एक मां अपने नवजात शिशु के साथ भारी बर्फबारी के बीच एक अस्पताल में फंस गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर सरकार ने कई जिलों में चेतावनी जारी कर दी है। जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पुंछ, राजौरी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, कुलगाम, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और कारगिल जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। कुपवाड़ा स्थित इंटरनेशल बॉर्डर पर सीमा सड़क संगठन की श्वेत क्रांति जारी है।