आंध्र प्रदेश: राजम शहर की सड़कों पर चलता नजर आया 'यमराज', लोगों को दी चेतावनी
आंध्र प्रदेश के राजम शहर में प्रशासन ने नोवल कोरोनो वायरस खतरे के बारे में निवासियों के बीच जागरूकता फैलान के प्रयासों को आगे बढ़ाया है।

आंध्र प्रदेश के राजम शहर में प्रशासन ने नोवल कोरोनो वायरस खतरे के बारे में निवासियों के बीच जागरूकता फैलान के प्रयासों को आगे बढ़ाया है। स्थानीय पुलिस ने लोगों के बीच जागरूकता फैलाने लिए यमराज, मृत्यु के देवता, उनके सहायकों को कोरोना वायरस के रूप में प्रदर्शन किया है।
इस अभियान में मदद करने के लिए स्काउट और गाइड के छात्रों को भी शामिल किया है। मंगलवार को इन प्रयासों के तहत, एक छात्र ने यमराज के कपड़े पहने और सड़कों पर चलते हुए लोगों से घरों में ही रहने को कहा।
Andhra Pradesh: 'Yamraj' walks the roads of Rajam town, warns people to stay at home
— ANI Digital (@ani_digital) April 28, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/WSvnddrDcC pic.twitter.com/DOPirB6b9P
यमराज के साथ कोरोन वायरस वायरस को भी साथ दिखया गया है। उन्होंने नारे लगाए और लोगों को घर पर रहने और कोरोनो वायरस के खतरे के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले जिले में चार लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई इसके बात कस्बे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया था।