कांग्रेस नेता अजय माकन ने मिलिंद देवड़ा को कहा, कांग्रेस छोड़ना चाहते हो तो चले जाओ
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जिसके बारे में कम लोगों जानते हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने उनकी तारीफ की। मिलिंद देवड़ा ने अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए शेयर किया।
जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के ही नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ करने पर मिलिंद देवड़ा को फटकार लगा दी। साथ ही अजय माकन ने मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस पार्टी को छोड़ने की भी सलाह दे डाली।
मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल सरकार की तारीफ
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जिसके बारे में कम लोगों जानते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले 5 साल में राजस्व को दोगुना कर दिया है। राजस्व 60 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। दिल्ली अब भारत का आर्थिक रूप से सबसे सक्षम राज्य बन रहा है।
अजय माकन ने मिलिंद देवड़ा को दी कांग्रेस छोड़ने की नसीहत
जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय माकन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया। अजय माकन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ब्रदर, यदि आप कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं। इसके बाद आप आधा-अधूरे तथ्यों का प्रचार करें। साथ ही माकन ने आगे लिखा कि मैं आपको और कम जाने जाने वाले तथ्य बताता हूं।
Sharing a lesser known & welcome fact — the @ArvindKejriwal-led Delhi Government doubled its revenues to ₹60,000 crore & maintained a revenue surplus over the last 5 years.
— Milind Deora मिलिंद देवरा (@milinddeora) February 16, 2020
Food for thought: Delhi is now one of India's most fiscally prudent governments pic.twitter.com/bBFjbfYhoC
कांग्रेस सरकार में राजस्व बढ़ा
1997-98-BE(राजस्व ) 4,073 करोड़
2013-14-BE (राजस्व ) 37,459 करोड़
कांग्रेस सरकार में ये 14.87% CAGR बढ़ा।
2015-16 BE 41,129
2019-20 BE 60,000
आम आदमी पार्टी सरकार में ये केवल 9.90 CAGR बढ़ा।