भारत में 24 घंटे में किये गए कोरोना के 3 लाख सैंपल टेस्ट: ICMR
आईसीएमआर ने बुधवार को जानकारी जानकरी दी है कि भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख सैम्पल टेस्ट किये गए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को जानकारी जानकरी दी है कि भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख सैम्पल टेस्ट किये गए हैं। एक अधिकारी के अनुसार, 14 जुलाई तक कोरोन वायरस के 1,24,12,664 नमूनों का टेस्ट किया गया है, इनमें से 3,20,161 नमूनों का मंगलवार को टेस्ट किया गया।
टेस्ट को बढ़ाने के लिए, ICMR ने देश भर में सार्वजनिक (865) और निजी क्षेत्र (358) दोनों में कुल 1,223 COVID-19 परीक्षण प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी है। इसमें RT-PCR लैब (633) ट्रूनेट लैब्स (491) और सीबीएनएएटी लैब्स (99) शामिल है।
भारत में कोविड 19 के बीते 24 घंटे में 29,429 मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 37 हजार 562 हो गयी है।
इनमें 3,19,770 मामले एक्टिव हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 20,976 मरीज ठीक हुए हैं। इसकी साथ अबतक देश में 5,93,088 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं देश में इस महामारी से 24,315 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में मरीजों की ठीक होने की दर 63.20 प्रतिशत
देश में भारत सरकार की तरफ से बताया गया है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 63.20 प्रतिशत हो गई है। अब रिकवरी और मृत्यु का अनुपात 96.05: 3.95 प्रतिशत है।