जरूरी नहीं मान्य हो आपका आधार कार्ड, ऐसे चेक करें वैलिडिटी

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |5 Oct 2017 10:50 AM
आधार कार्ड की वैलिडिटी चेक करना बहुत जरूरी है।
आधार कार्ड को आजकल हर जगह जरूरी कर दिया गया है। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इन सभी चीजों से आधार को लिंक करना जरूरी है। अगर आपके पास आधार कार्ड है और आपको लगता है कि आप आसानी से डेडलाइन आने तक लिंक करवा लेंगे तो ऐसा सोचना गलता है।
दरअसल अगर आपके पास आधार कार्ड है तो जरूरी नहीं कि वो मान्य हो। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड मान्य है या नहीं तो यूनीक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट से आप ये जानकारी हासिल कर सकते हैं।
आधार की मान्यता की चेक करने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं, इसके बाद आधार सर्विस कॉलम में पहले स्थान पर वेरिफाई आधार नंबर लिखा हुआ है उसे क्लिक करें। इसके बाद नई विंडो और टैब खुलेगा। इसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना होगा। इसके साथ में दिया सेक्योरिटी कोड भी भरना होगा।
इसके बाद नीचे दिए हुए हर रंग के वेरिफाई बॉक्स पर क्लिक करना होगा। अगर आपका आधार एक्टिव और मान्य होगा तो वेरिफाई बॉक्स क्लिक करने पर हरे रंग का टिक मार्क सामने आ जाएगा। इसके साथ ही आधार होल्डर की उम्र, राज्य और जेंडर की सूचना भी दी होगी। अगर आपका आधार मान्य नहीं होगा तो लाल रंग का क्रॉस मार्क दिखेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS