Tata Group: अब कौन होगा 30 लाख करोड़ रुपये के टाटा समूह का अगला 'Ratan', सुर्खियों में ये नाम

Who will lead Tata Group
X
रतन टाटा के उत्तराधिकारी को लेकर इन चार नामों की चर्चा चल रही है।
देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा अपने पीछे 30 लाख करोड़ रुपये के टाटा समूह को छोड़कर गए हैं। उनके निधन के बाद एक सवाल चर्चा में है कि अगला उत्तराधिकारी कौन होगा?

Tata Group: भारतीय उद्योग जगत की एक महान हस्ती और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) की देर रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में उनका राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। रतन टाटा अपने पीछे 30 लाख करोड़ रुपये के विशाल टाटा समूह को छोड़कर गए हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा?

वर्तमान में, टाटा समूह का नेतृत्व एन. चंद्रशेखरन के हाथ में है। उन्होंने अपने शांत व्यक्तित्व, कुशल प्रबंधन शैली ने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। चंद्रशेखरन के चुनौती भरे समय पर भी टाटा समूह को संभालने का काम किया है। इन सभी बातों के बीच टाटा समूह के संभावित नए उत्तराधिकारी के रूप में कई नामों की चर्चा चल रही है।

नोएल टाटा - प्रमुख दावेदार
रतन टाटा के संभावित अगले उत्तराधिकारी के रूप में सबसे पहला नाम रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा का चल रहा है। नोएल टाटा, नेवल टाटा और सिमोन की संतान हैं और उनकी टाटा समूह के साथ गहरी भागीदारी है। उन्हें रतन टाटा की मृत्यु के बाद एक बड़ी नेतृत्व भूमिका निभाने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

नोएल वर्तमान में समूह के भीतर प्रमुख पदों पर हैं और उन्हें टाटा की खुदरा शाखा ट्रेंट में उनकी भागीदारी के लिए जाना जाता है, जिसे उन्होंने एक सफल उद्यम के रूप में विकसित करने का काम किया है। नोएल टाटा का अनुभव और व्यवसाय के प्रति गहरी समझ उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए एक विश्वसनीय विकल्प बनाती है।

यह भी पढ़ें : Ratan Tata ने जीता था देशवासियों का दिल: 26/11 अटैक के दौरान बोले- पूरा होटल उड़ा दो... लेकिन एक भी आतंकी बच न पाए

अगली पीढ़ी के तीन संभावित उत्तराधिकारी...

माया टाटा
माया टाटा (34 वर्ष), नोएल टाटा और अलू मिस्त्री की बेटी हैं। माया टाटा इन दिनों टाटा समूह के प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बेयस बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से शिक्षा ली है। टाटा अवसर निधि (Tata Opportunities Fund) और टाटा डिजिटल में उनकी प्रमुख भूमिकाएं रही हैं। टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका अहम योगदान है।

नेविल टाटा
नेविल टाटा (32 वर्ष) नोएल टाटा और अलू मिस्त्री के दूसरे बेटे हैं। अलू मिस्त्री, पूर्व टाटा समूह के अध्यक्ष, दिवंगत सायरस मिस्त्री की बहन हैं। नेविल टाटा, टाटा समूह की रिटेल शाखा में स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं। नेविल की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी हैं। नेविल टाटा को शुरू में पैकेज्ड फूड और बेवरेज डिवीजन का प्रबंधन सौंपा गया था। उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की, जिसके बाद उनको ज़ूडियो का कार्यभार दिया गया। जानकारों का मानना है कि नेविल टाटा को टाटा समूह के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा था।

लीआ टाटा
लीआ टाटा, नेविल और माया की बहन हैं। टाटा समूह के होटल इंडस्ट्री में लीआ टाटा (39 वर्ष) ने बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने स्पेन के आईई बिजनेस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। ताज होटलों के संचालन में उनकी खास भूमिका है। लीआ 2006 से होटल इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। उन्होंने ताज होटल्स एंड रिजॉर्ट से असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें : RIP Ratan Tata Live Updates: रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंची, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story