पीयूष गोयल की दो टूक: अमेरिका के साथ व्यापारिक वार्ता में केंद्रीय मंत्री बोले- 'भारत बंदूक की नोक पर डील नहीं करता'

Piyush Goyal Statement: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच 'व्यापारिक चर्चा' में बड़ी बात कही है। दिल्ली में गोयल ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को मीडिया से कहा-भारत के हित सर्वोपरि रहेंगे और किसी भी दबाव में आकर बातचीत नहीं की जाएगी। गोयल ने आगे कहा-हम बंदूक की नोक पर डील नहीं करते। अच्छे समय की कमी हमें जल्दी बातचीत के लिए प्रेरित करती है, लेकिन जब तक हम अपने देश और अपने लोगों के हितों को सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक हम किसी भी सौदे में जल्दबाजी नहीं करते हैं।
व्यापार वार्ता इंडिया फर्स्ट की भावना के बढ़ रही
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन और दुनिया भर के कई देशों के साथ भारत की व्यापार वार्ता इंडिया फर्स्ट की भावना के साथ अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। अमृत काल में 2047 तक विकसित भारत के लिए हमारा रास्ता तय कर रही हैं। भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते पर गोयल ने कहा कि जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की चिंताओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील होते हैं, तभी वार्ता आगे बढ़ती है।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "व्यापार वार्ता तब आगे बढ़ती है जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की चिंताओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील होते हैं। मैं आपके साथ केवल यह साझा कर सकता हूं कि हमारी सभी व्यापार वार्ताएं भारत पहले की भावना के साथ अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं, अमृत… pic.twitter.com/vwT4I16Glz
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 11, 2025
जानिए क्या है भारत का लक्ष्य
बता दें कि भारत और अमेरिका ने सितंबर–अक्टूबर तक अपने व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने की योजना है।
अमेरिका और चीन के बीच छिड़ा है व्यापार युद्ध
अमेरिका और चीन के बीच 'व्यापार युद्ध' छिड़ा है। अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में चीन शुक्रवार (11 अप्रैल) ने बड़ा पलटवार किया। चीन ने अमेरिका पर 125% टैरिफ ठोक दिया है। शनिवार (12 अप्रैल) से अमेरिकी सामानों पर चीन 125% लगाएगा। चीन के इस फैसले के बाद
केंद्रीय मंत्री का यह बयान सामने आया। बता दें कि अमेरिका ने भारत समेत 75 देशों को टैरिफ से 90 दिनों तक राहत दी है।