Logo
election banner
Total Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। यह मैक्सिको, कनाडा, अमेरिका, समेत उत्तरी अमेरिका कंटीनेंट के सभी 23 देशों में रात के समय देखा जा सकेगा। हालांकि भारत में इस खगोलीय दृश्य को लोग नहीं देख पाएंगे।

Total Solar Eclipse 2024: साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। दुनिया के कई हिस्सों में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा। चांद पूरी तरह से सूरज को अपनी परछाई से ढक लेगा। करीब तीन से चार मिनट तक सूरज चांद की ओट में छुपा नजर आएगा। इससे सूरज बिल्कुल धुंधला दिख हालांकि भारत के लोग इस आकाशीय नजारे को नहीं देख सकेंगे। दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां इस खगोलीय गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। करीब दो महीने पहले से ही वैज्ञानिक इस बेहद सुंदर नजारे को कैप्चर करने की तैयारियों में जुट गए हैं।

कहां से पूरी तरह नजर आएगा पूर्ण सूर्य ग्रहण? Where can I see 100% eclipse 2024?, Where is the 2024 solar eclipse the longest?
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse ) को पूरी तरह से अमेरिका के टेक्सास स्टेट से मैन के बीच एक छोटे से हिस्से नजर आएगा। आंशिक तौर पर इसे अमेरिका के करीब 48 राज्यों में देखा जा सकेगा। यह मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका समेत उत्तरी अमेरिका कंटिनेंट के सभी 23 देशों से देखा जा सकेगा। सबसे ज्यादा देर तक यह मैक्सिको के पास टोर्रियान में नजर आएगा। यहां पर ग्रहण करीब 4 मिनट और 28 सेकंड तक रहेगा। 

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण?  What is Total Solar Eclipse?
वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चांद और सूर्य के बीच चक्कर लगाते हुए चांद पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। यह एक बेहद ही दुर्लभ नजारा होता है। ऐसा होने पर आसामान ठीक वैसा ही नजर आने लगता है जैसा कि सूर्यास्त या सूर्योदय के समय होता है। हर डेढ साल पर यह खगोलीय नजारा दुनिया में कहीं न कहीं नजरा आता है। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान चांद के किसी एक हिस्से की परछाई सूर्य पर नजर आती है। ऐसा होने पर सूर्य का आकार सामान्य से कम नजर आता है। आशंकि सूर्य ग्रहण हर साल दो बार नजर आता है। यह जरूरी नहीं है कि ऐसा दुनिया के हर हिस्से से नजर आए। केवल कुछ देशों में ही इसे देखा जा सकता है।

अमेरिकी अंतरीक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर दक्षिण प्रशांत से  शुरु होगा। यह मैक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11.07 बजे यानी की भारतीय समय अनुसार रात करीब 12.37 बजे पहुंचेगा। अपने ग्रहण पथ में यह ओकलाहोमा, अरकान्सास, मिसौरी, टेन्सी, इलिनियोस, केंटुकी, इंडियाना, ओहियो, मिशिगन, पेन्सिलवेनिया, न्यूयॉर्क, वरर्मोंट, न्यू हैंपशायर और मैन से होकर गुजरेगा। 

दुनिया के पांच देश जहां दिखेगा सूर्य ग्रहण  5 Countries of the world where Solar eclipse will be Visible

देश कब शुरू होगा (IST) कब समाप्त होगा (IST)
कनाडा 21:10 बजे 05:48 बजे
मैक्सिको 20:02 बजे 01:26 बजे
अमेरिका 15:57 बजे 02:11 बजे
अमेरिकन समोआ 11:50 बजे 12:03 बजे
अंगुइला 20:18 बजे 21:31 बजे

साल 2024 में कितने ग्रहण लगेंगे? (How many eclipses are there in 2024?)
इस साल 5 सूर्य ग्रहण और 3 चंद्र ग्रहण होंगे। यह ग्रहण अलग-अलग देशों में अलग-अलग समय पर नजर आएंगे। 24-25 मार्च को चंद्र ग्रहण होगा, 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, 17-18 सितंबर को फिर से चंद्र ग्रहण, 2 अक्टूबर को अन्युलर सौर ग्रहण, और 17 अक्टूबर को लगभग समाप्त होने वाला चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर नजर आएगा। 

इस साल के सभी ग्रहण, तारीख और समय: 

डेट कौन सा ग्रहण  कहां आएगा नजर 
24–25 मार्च चंद्र ग्रहण (पेनब्रल) यूरोप, उत्तर/पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से में, अफ्रीका के बड़े हिस्से में, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका
8 अप्रैल सौर ग्रहण (कुल) पश्चिम यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्सों में, पैसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक
17–18 सितंबर चंद्र ग्रहण (आंशिक) यूरोप, एशिया की बड़ी हिस्सा, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका
2 अक्टूबर सौर ग्रहण (अन्युलर) उत्तर अमेरिका की दक्षिण, दक्षिण अमेरिका के बड़े हिस्से मैं, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका
17 अक्टूबर चंद्र ग्रहण (लगभग) दुनिया भर में, कहीं पे कम तो कहीं ज्यादा। 

 

5379487