बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री: MP-UP सहित उत्तर भारत के आठ राज्यों में गर्मी का कहर, बंगाल, ओड़िशा और असम में बारिश का अलर्ट

India Weather Updates: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित पूरा उत्तर भारत गुरुवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। शुक्रवार को भी लू और हीटवेव का कहर जारी रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, असाम और ओड़िशा सहित कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे कुछ राहत की उम्मीद है।
राजस्थान का बाड़मेर जिला गुरुवार को सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना जिले में रिकॉर्ड किया गया।
राजस्थान के बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गंभीर लू की स्थिति बनी रही। गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। pic.twitter.com/5GtE2AgJVv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024 मध्य प्रदेश और गुजरात हीट वेव
उत्तर भारत के आठ राज्यों में इन दिनों तापाान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। समुद्र तट पर स्थित गुजरात में भी पारा 45 के पार है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में गुरुवार को तापमान 50 डिग्री दर्ज तक पहुंच गया। राजस्थान का बाड़मेर जिला देश में सबसे अधिक गर्मी रही। गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गंभीर लू की स्थिति रही। इसके अलावा गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हीट वेव चलती रहीं।
26 मई तक हीट वेव का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई से 26 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी 26 मई तक हीटवेव की स्थिति का अनुमान लगाया है। उत्तर प्रदेश में 24 से 26 मई और महाराष्ट्र में 25 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल में IMD द्वारा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने पर IMD के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने कहा, "चेन्नई तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कल एक कम दबाव का क्षेत्र था, वह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने लगा... यह थोड़ा… pic.twitter.com/xGYKdtlWCc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024 बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र
पश्चिम बंगाल में IMD ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने बताया कि चेन्नई तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर गुरुवार को कम दबाव का क्षेत्र था। जो उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है क 25 मई को यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और 26 मई की आधी रात लैंडफॉल होगा।
