Logo
election banner
Today's Headlines, 23 January 2024: अयोध्या में आम जनता के लिए रामलला का दरबार खुल गया है। सुबह आरती के बाद लोगों ने दर्शन किए। इस दौरान भारी भीड़ देखी गई। वहीं, आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम साढ़े 6 बजे लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

Today's Headlines, 23 January 2024: अयोध्या में आम जनता के लिए रामलला का दरबार खुल गया है। सुबह आरती के बाद लोगों ने दर्शन किए। इस दौरान भारी भीड़ देखी गई। वहीं, आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम साढ़े 6 बजे लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 2021 से पराक्रम दिवस के तौर पर मनाई जाती है। देश दुनिया की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिए हरिभूमि के साथ... 

चीन के शिनजियांग में 7.2 तीव्रता का भूकंप
चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में सोमवार की रात 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का सेंटर चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में 80 किमी की गहराई में था। 

राजस्थान में कांग्रेस आज करेगी मौन सत्याग्रह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम में व्यवधान पैदा किए जाने के खिलाफ मंगलवार को राजस्थान में कांग्रेस मौन सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि असम में राहुल गांधी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। 

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस करनी पड़ी तैनात
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर आज से जनता के लिए खुल गए। सुबह आरती के बाद दर्शन शुरू हो गया। रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तीन बजे ही लोग मंदिर के मुख्य द्वार पर आकर खड़े हो गए। जब गेट खुला तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री राम मंदिर के बाहर सुरक्षा बल को तैनात करना पड़ा है। 

एसीआर के लिए उत्तराखंड में कमेटी बनी
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि सिपाही, मुख्य सिपाही, अतिरिक्त उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक, निरीक्षक के वार्षिक रिटर्न (एसीआर) में एकरूपता लाने के लिए एडीजीपी प्रशासन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी तथा पुलिस महानिरीक्षक सूचना/सुरक्षा को भी सदस्य बनाया गया है।

कामख्या मंदिर में जले एक लाख दीये
असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में 1 लाख दीये जलाए गए और  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। कामाख्या मंदिर को भी सजाया गया। 

पशुपतिनाथ मंदिर में 61 हजार दीप जगमगाए
मध्य प्रदेश के मंदसौर में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर में 61,000 दीये जलाए गए। लोगों ने पूजा अर्चना की और दीप जलाए।  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीतलहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। इसके चलते कई उड़ानों में देरी हुई। आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम 18°C रहेगा। 

इंदौर में भक्तों ने जलाए दीये
मध्य प्रदेश के इंदौर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पितरेश्वर मंदिर में भक्तों ने दीये जलाए।

छात्रों ने एक लाख दीप किए प्रज्ज्वलित
ओडिशा के भुवनेश्वर में विकास आवासीय विद्यालय के छात्रों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर स्कूल परिसर में 1,00,000 दीये जलाए। 

सीतापुर में जमकर हुई आतिशबाजी
उत्तर प्रदेश में सीतापुर के सरोजनी वाटिका पार्क में आतिशबाजी और भजन संध्या के साथ रामोत्सव मनाया गया।

दीपों से स्वामीनारायण गुरुकुल रोशन
गुजरात के अहमदाबाद में एसजीवीपी (स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम) गुरुकुल को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 10,000 दीयों से रोशन किया गया। 

भाग्यलक्ष्मी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हैदराबाद में भक्तों ने चारमीनार के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रामलला का जश्न
यूनाइटेड किंगडम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के भारतीय प्रवासियों ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

5379487