17 जनवरी की बड़ी खबरें: रामलला मंदिर परिसर में करेंगे भ्रमण, अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सीट शेयरिंग पर साफ कर सकते हैं रुख

Todays Headlines
X
Today's Headlines
Today's Headlines, 17 January 2024: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन में अब महज 5 दिन शेष हैं। इससे पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। आज रामलला को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया जाएगा।

Today's Headlines, 17 January 2024: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन में अब महज 5 दिन शेष हैं। इससे पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। आज रामलला को मंदिर परिसर में भ्रमण कराया जाएगा। उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को चौथा दिन है। देश-दुनिया की खबरों को पढ़ने के लिए आइए हरिभूमि पर...

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार सुबह 11 बजे लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अखिलेश यादव सीट बंटवारे और राम मंदिर मामले को लेकर अपनी राय रख सकते हैं।

दिल्ली: कोहरे के चलते कई फ्लाइट लेट
कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। यात्री अपनी निर्धारित उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं। आईजीआई हवाई अड्डे पर एक यात्री मृत्युंजय कुमार ने बताया कि वे दुबई से आए हैं। उनकी फ्लाइट में 2 घंटे की देरी हुई।

अमेरिका में आर्कटिक विस्फोट से तापमान में रिकॉर्ड गिरावट
अमेरिका में आर्कटिक विस्फोट से तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने कहा कि अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है। लोगों को घर के अंदर रहने और सावधानी के साथ यात्रा करने की चेतावनी दी गई है।

श्रीलंकाई नौसेना ने 18 मछुआरों को पकड़ा
सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने दो नावों के साथ रामनाथपुरम के 18 मछुआरों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी भारतीय तटरक्षक बल ने दी है।

बिहार: चिराग पासवान अपनी मां को लड़वाएंगे लोकसभा चुनाव
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी मां रीना को हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं। इसका संकेत मंगलवार को उन्होंने दिया। हाजीपुर सीट से चिराग के पिता राम विलास पासवान चुनाव लड़ते थे। वर्तमान में उनके चाचा पशुपति कुमार पारस सांसद हैं। वे सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

हिमाचल में प्रचार अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार से प्रचार अभियान शुरू करेगी। इस दौरान कांग्रेसी लोगों तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे और भाजपा को बेनकाब करेंगे। प्रदेश प्रमुख प्रतिभा सिंह ने उम्मीदवारों की जल्द घोषणा किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे उम्मीदवारों को प्रचार करने का भरपूर समय मिलेगा। हिमाचल में चार सीटें हैं।

यवतमाल में नाले में गिरा ऑटोरिक्शा, छह की मौत
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा नाले में गिर गया। इससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में सवार होकर उमरी पोहरा देवी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बेलगाव्हां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटोरिक्शा नीचे नाले में गिर गया।

ईरान का पाकिस्तान पर हमला, कई आतंकी ठिकाने बर्बाद
ईरान ने पाकिस्तान पर हमला किया। ईरान का दावा है कि उसने बलूचिस्तान प्रांत में जैश उल-अदल आतंकवादी समूह के दो ठिकानों पर हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और तीन लड़कियां घायल हो गईं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत में जैश उल-अदल आतंकी समूह के दो ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से नष्ट कर दिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story