Swachh Survekshan Award 2023: सफाई में इंदौर की सत्ता बरकरार, दूसरे नंबर पर सूरत; राज्यों में महाराष्ट्र अव्वल

Swachh Bharat Mission Award 2023
X
Swachh Bharat Mission Award 2023
Swachh Bharat Mission: मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर लगातार सातवीं बार स्वच्छता में अव्वल आकर कीर्तिमान बनाया है। देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर सूरत है, जो कुछ ही अंकों से पिछड़ गया है।

Swachh Survekshan Award 2023 : स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला। इंदौर को लगातार 7वीं बार ये अवॉर्ड मिला है। मध्यप्रदेश को देश के दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का अवॉर्ड मिला है। आज मुख्यमंत्री महोदय सुबह अहमदाबाद से रवाना हो दिल्ली पहुंचेंगे और सुबह 11:00 बजे भरत मंडपम कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां सीएम डॉ. मोहन यादव को अवॉर्ड प्रदान किए।
नई दिल्ली के भारत मण्डपम कन्वेंशन सेंटर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 वितरण समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्पित द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता और इनकी उपलब्धियों को बनाए रखने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। आमजन की भागीदारी और धर्मगुरुओं का सहयोग भी इसके लिए जरूरी है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज के स्व्च्छता पुरस्कारों से प्रेरणा लेते हुए सभी लोग इसमें सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह देश को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सार्थक प्रयास करें।

भोपाल पांचवां सबसे स्वच्छ शहर
बता दें कि एक लाख से अधिक आबादी वाले इंदौर को पहला स्थान मिला है। गुजरात के सूरत को भी पहला स्थान दिया गया। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर। पिछले साल ये छठवें स्थान पर था। महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड डायरेक्टर जनरल जीएस राजेश्वरन ने प्राप्त किया।

मध्यप्रदेश भारत का दूसरा सबसे स्वच्छ
बता दें कि मध्यप्रदेश ने इस बार भारत के दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का अवॉर्ड जीता है। ये पुरस्कार सीएम मोहन यादव ने ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ को तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिला। महाराष्ट्र को राज्य की श्रेणी में स्वच्छता का पहला पुरस्कार मिला।

लाइव अपडेट

देश के सबसे स्वच्छ गंगा टाउन वाराणसी, नगरीय विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया।
दूसरा सबसे स्वच्छ गंगा टाउन प्रयागराज उत्तर प्रदेश है। नगरीय विकास मंत्री अरविंद शर्मा के साथ टीम प्रयागराज ने पुरस्कार प्राप्त किया।
-देश का सबसे स्वच्छ कैंटेनबोर्ड का पुरस्कार महू को मिला।
-भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य बना छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णदेव साव व टीम ने पुरस्कार ग्रहण किया।
- भारत का दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य मध्य प्रदेश बना। भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य बना छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णदेव साव व टीम ने पुरस्कार ग्रहण किया।
-मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयीवर्गीय ने अवार्ड प्राप्त किया।
-भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बना महाराष्ट्र, इसमें दूसरा स्थान मध्य प्रदेश को मिला।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story