झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म: बाइक चलाकर खुद अस्पताल इलाज कराने पहुंची, पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया

Delhi Crime News
X
कमला नगर में पीजी वार्डन के साथ दुष्कर्म।
Spanish Woman Allegedly Gang-Raped in Jharkhand: वारदात के बाद पीड़िता खुद बाइक चलाकर पति के साथ अस्पताल पहुंची। पीड़िता को डॉक्टरों ने भर्ती किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Spanish Woman Allegedly Gang-Raped in Jharkhand: झारखंड के दुमका जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात 45 साल की एक स्पेनिश महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट इलाके में घटी। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी, तभी उसने दावा किया कि करीब 8-10 लोगों ने उसे रोका और अपराध करने के लिए उसे एक सुनसान जगह पर खींच लिया।

वारदात के बाद पीड़िता खुद बाइक चलाकर पति के साथ अस्पताल पहुंची। पीड़िता को डॉक्टरों ने भर्ती किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बाद भारत आया है जोड़ा
स्पैनिश जोड़ा टूरिस्ट वीजा पर भारत आया है। दोनों स्पेन से पाकिस्तान, बांग्लादेश होते हुए झारखंड पहुंचे थे। यहां दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर ठहरे थे। इस बात की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई थी। यहां से उन्हें नेपाल जाना था। लेकिन शुक्रवार की देर रात 8 से 10 लोग वहां पहुंचे और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

2 संदिग्धों को हिरासत में पुलिस ने लिया
दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच महिला ने मदद के लिए इलाके में गश्त पर निकली एक पुलिस वैन को रोका। उसे कुछ खरोंचें भी आई थीं। पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

एसपी ने बताया कि वे पीड़िता की मेडिकल जांच करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

भाजपा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
उधर, भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट टू में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। स्पेनिश महिला को हर संभव मदद मिलनी चाहिए। विपक्ष ने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story