Logo
election banner
Rahul Gandhi Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में असम पर हैं। इस बीच राहुल गांधी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बीच वॉकयुद्ध चल रहा है।

Rahul Gandhi Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को 10वां दिन है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची। जिसे असम पुलिस ने रोक दिया है। राहुल गांधी अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने इससे इंकार कर दिया। एंट्री पॉइंट खानापारा में असम पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी। पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया। लेकिन कांग्रेस समर्थक पुलिसवालों से भिड़ गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें राहुल गांधी बस पर सवार हैं। उनके सामने समर्थक पुलिस से भिड़ रहे हैं। 

इस मामले में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसा बर्ताव असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी नक्सली रणनीति हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने डीजीपी को निर्देश दिया है कि राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करिए। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए राहुल गांधी के वीडियो को उनके खिलाफ सबूत बनाइए। सीएम ने कहा कि आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है। 

असम पुलिस ने क्यों रोका?
असम पुलिस का कहना है कि न्याय यात्रा शहर में जाएगी तो ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाएगी। प्रशासन ने रैली को केवल हाइवे पर जाने का निर्देश दिया है। 

छात्रों से राहुल गांधी बोले- आपको अंध भक्त बनाया जा रहा
राहुल गांधी ने असम-मेघालय सीमा पर युवाओं के साथ बातचीत की। इस मौके पर कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं आपके विश्वविद्यालय में आकर आपसे बात करना चाहता था। समझना चाहता था कि आप किन समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन देश के गृह मंत्री ने असम के सीएम को फोन किया। फिर असम के सीएम कार्यालय ने आपके विश्वविद्यालय को फोन किया। निर्देश दिया कि राहुल गांधी को छात्रों से बात करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राहल गांधी ने कहा कि यहां यह महत्वपूर्ण है कि आपको जिसे भी सुनना है उसे सुनने की अनुमति दी जाए। आपसे कहा जा रहा है कि आपको आंख मूंदकर आरएसएस और इस देश के नेतृत्व की बात माननी चाहिए। आपसे कहा जा रहा है कि आपकी अपनी कल्पना नहीं होनी चाहिए। आपसे कहा जा रहा है कि आप अपनी भाषा नहीं बोल सकते। आपसे कहा जा रहा है कि आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता। तुम्हें अंध आज्ञाकारी बनाया जा रहा है। वे तुम्हें गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह संभव नहीं है। 

यूनिवर्सिटी ने रद्द किया संवाद कार्यक्रम
दरअसल, सोमवार को एक यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम था। आरोप है कि अचानक यूनिवर्सिटी ने यह कार्यक्रम कैंसल कर दिया। जब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यूनिवर्सिटी के सामने से गुजर रही थी, तब यूनिवर्सिटी के छात्र राहुल गांधी से मिलने सड़क पर इकठ्ठा हो गए।

राहुल गांधी असम में कांग्रेस कैडर को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:20 बजे कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। उसके बाद यात्रा फिर से शुरू होगी और असम के बिष्णुपुर में रुकेगी।

असम सीएम ने राहुल को रावण बताया
नगांव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की के सवाल पर सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज आप रावण के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? कम से कम आज राम के बारे में बात करें। हमें 500 साल बाद राम के बारे में बात करने का अवसर मिला है। हम केवल उसके बारे में बात करनी चाहिए, रावण के बारे में नहीं।

असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सीएम हिमंत पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल जी का नाम किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में नहीं है। रावण कौन है? आज पूरे देश में असम में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। इसलिए जहां भी रावण होगा, महिलाएं असुरक्षित होंगी।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

धरने पर बैठ गए थे राहुल गांधी
राहुल गांधी सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन असम के शंकर देव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि हम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं। मैंने क्या अपराध किया है कि मैं मंदिर नहीं जा सकता? पहले हमें आमंत्रित किया गया था लेकिन अब प्रशासन कह रहा है कि हम नहीं जा सकते। आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता है। 

5379487