Pune Hit and Run: तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक को मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय को कुचलकर भाग गया कार चालक

Pune Hit and Run
X
तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को कुचला।
महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है। गुरुवार (10 अक्टूबर) को ऑडी कार ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई।

Pune Hit and Run: महाराष्ट्र के पुणे में फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ऑडी कार ने गुरुवार (10 अक्टूबर) की रात को डिलीवरी बॉय को पहले टक्कर मारी। सड़क पर गिरने के बाद कार सवार डिलीवरी बॉय को कुचलकर भाग गया। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पहले स्कूटी को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, मुंढवा इलाके में गूगल ऑफिस के बाहर गुरुवार रात 1.35 बजे ऑडी कार में सवार आरोपी ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। फिर उसने फूड डिलीवरी बॉय रऊफ अकबर शेख की बाइक पर कार चढ़ा दी। बाइक सवार रऊफ अकबर शेख को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। रऊफ अकबर शेख को कार के नीचे कुचल दिया और तेजी से भाग गया। पुलिस ने CCTV से पहचान कर आरोपी आयुष तायल (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे में कार चालक
पुलिस ने बताया कि कार चालक आरोपी आयुष तायल एक प्राइवेट कंपनी में बड़ा अधिकारी है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में प तापता चला कि कार ड्राइवर शराब के नशे में था। नशे धुत होने के कारण वह ऑडी कार को बहुत स्पीड से दौड़ा रहा था। पहले उसने स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी सवार दो लोग घायल हुए हैं। फिर उसने डिलीवरी बॉय को मार डाला।

यह भी पढ़ें: Pune Porsche accident:पुणे में पोर्शे कार ने MP के इंजीनियरों को कुचला, कोर्ट ने निबंध लिखवाकर नाबालिग को छोड़ा

5 माह पहले: नाबालिग ने दो इंजीनियरों को रौंदा था
बता दें कि पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18-19 मई की रात नाबालिग आरोपी ने 200 किमी की रफ्तार कार चलाते हुए बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स युवक-युवती रौंदा दिया था। दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 15 घंटे बाद ही जमानत दे दी थी। लोगों के आक्रोश के बाद जुवेनाइल बोर्ड ने फैसले में संशोधन कर आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजने का आदेश दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story