Logo
election banner
President Joe Biden Address US State Of The Union: अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। यह दोनों सदनों को उनका आखिरी संबोधन था।

President Joe Biden Address US State Of The Union: अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। यह दोनों सदनों को उनका आखिरी संबोधन था। इसमें अमेरिकी कांग्रेस के अलावा सरकार के सभी विभागों के प्रमुख भी थे। बाइडेन ने अपनी बात लोकतंत्र से शुरू की। कहा कि इस समय दुनिया का लोकतंत्र खतरे में है। अगर किसी को लगता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से पीछे हट जाएंगे तो वो गलतफहमी में है। मैं पुतिन को बता देना चाहता हूं कि हम यूक्रेन का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। हम रूस के आगे भी नहीं झुकेंगे। बाइडेन ऐलान किया कि यूक्रेन को मदद जारी रहेगी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने चीन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमेरिकियों से कहा कि देश बीजिंग के खिलाफ 21वीं सदी की प्रतियोगिता जीतने के लिए मजबूत स्थिति में है। अमेरिका चीन की अनुचित आर्थिक प्रथा के खिलाफ खड़ा है। ताइवान में शांति और स्थिरता के लिए खड़ा है। हम भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण और कोरिया के साथ अपनी साझेदारी को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्था
बाइडेन ने कहा कि सालों से मैंने अपने रिपब्लिकन दोस्तों और कई अन्य लोगों से यही सुना है कि चीन बढ़ रहा है और अमेरिका पिछड़ रहा है। उन्हें यह उल्टा बताया गया है। अमेरिका बढ़ रहा है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्था है। 

बाइडेन ने कहा कि गुरुवार को जब से मैं दफ्तर में आया हूं, हमारी जीडीपी बढ़ गई है। चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा एक दशक से भी अधिक समय में सबसे निचले स्तर पर है। मैंने यह सुनिश्चित किया है कि सबसे उन्नत अमेरिकी प्रौद्योगिकियों का उपयोग चीन के हथियारों में नहीं किया जा सकता है।

प्रवासियों पर भी की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रवासियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरह प्रवासियों को राक्षस नहीं मानता। मैं उनकी तरह नहीं कहूंगा कि प्रवासी अमेरिका के खून में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। मैं लोगों पर सिर्फ उनके धर्म के आधार पर प्रतिबंध नहीं लगाउंगा। अमेरिका दुनिया के हर कोने से आए लोगों के लिए सुरक्षित जगह है।

5379487