PM Modi Speech: प्रधानमंत्री का ऐलान- अबकी बार एनडीए 400 पार; बोले- एक 'प्रोडक्ट' के चलते कांग्रेस की दुकान बंद होने की कगार पर

PM Modi Parliament Speech
X
PM Modi Parliament Speech
PM Modi Parliament Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में कहा कि विपक्षी सांसदों के भाषण से यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्षी सांसदों ने दशकों तक विपक्ष में ही बैठे रहने का संकल्प ले लिया है।

PM Modi Parliament Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि नए सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण की नई परंपरा भारत की आजादी के पवित्र पल का प्रतिबिंब बनता है। इससे लोकतंत्र की गरिमा कई गुना ऊपर चली जाती है। यह 75 वां गणतंत्र दिवस और संसद का नया भवन, सेंगोल की अगुवाई, यह सारा दृश्य अपने आप में बहुत ही प्रभावी था। नए सदन में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की मौजूदगी का दृश्य हमेशा हमारे मन में याद रहेगा।

अबकी बार एनडीए 400 के पार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल ज्यादा दिन दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100 से 125 दिन दूर है। अबकी बार पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 300 के पार। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी यह कह रहे हैं। मेरा यह तीसरा कार्यकाल कुछ बड़े फैसलों का कार्यकाल होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अबकी बार बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें आएंगी। भारत ने अमृत भारत और नमो भारत ट्रेन से भविष्य की उन्नति का सपना देखा है। देश के करोड़ो लोगों ने विकसित भारत की संकल्प यात्रा देखी है। लोगों के हक की चीजें उसके दरवाजे पर दस्तक देकर पहुंचाने की कोशिश देश पहली बार देख रहा है।

कांग्रेस ने ओबीसी नेताओं का भी अपमान किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे बल्कि ऐसे भव्य मंदिर का निर्माण हुआ जो भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊर्जा देता रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और ओबीसी सरकार ने ओबीसी और पिछड़े समुदाय के साथ भी न्याय नहीं किया। इन लोगों ने ओबीसी नेताओं का अपमान करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया। याद कीजिए कि जब अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले कर्पूरी ठाकुर ने जब 1970 में बिहार में सरकार बनी तो यह कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हुआ। उनकी सरकार गिराने की क्या कुछ कोशिश नहीं की गई।

डीके सुरेश के बयान पर निशाना साधा
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो खुलेआम देश में अलग देश बनाने की वकालत करते हैं। जोड़ने की बात छोड़िए तोड़ने की कोशिश करते हैं। आपके अंदर क्या पड़ा है। देश के इतने टुकरे करने के बाद भी और टुकरे करने चाहते हैं। इस सदन में जब भी कश्मीर की बात होती है तो छिंटाकशी होती थी और आरोप प्रत्यारोप होता था। आज कश्मीर में विकास हो रहा है। आज कश्मीर की सराहना पूरा विश्व करता है। आर्टिकल 370 को हौव्वा बनाकर रखा गया था। आखिर यह किसकी देन थी। अगर नेहरू जी का नाम लेता हूं तो उनको बुरा लगता है लेकिन कश्मीर के लोगों को ही नेहरू जी की गलतियों का खामियाजा उठाना पड़ा।

हमने करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार रोके
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान एजेंसियों का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल होता था। उन्हें कोई काम नहीं करने दिया जाता था। पीएमएलए एक्ट के तहत हमने पहले की तुलना में दो गुना से ज्यादा केस दर्ज किए। कांग्रेस के समय में ईडी ने 5 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। हमारे कार्यकाल में ईडी ने एक लाख करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। हमने कहा कि देश का लूटा माल देना ही पड़ेगा। अधीर रंजन तो बंगाल से आते हैं, उन्होंने तो देखे हैं नोटों के ढेर। एमएलए के घरों से नोटों के ढेर पकड़े जाते हैं। यूपीए के कार्यकाल में 10 से 15 लाख रुपए तक का भ्रष्टाचार होता है। हमने लाखों करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार को अटकाया और इसे गरीबों के कल्याण में लगा दिया। हमने जन धन खातों की मदद से 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा आम लोगों तक पहुंचाया। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो सिर्फ 15 प्रतिशत रकम ही गरीबों तक पहुंचाया।

डिजिटल इकोनॉमी में अग्रणी है भारत
युवाओं के लिए जितने नए अवसर बने हैं, उतने पहले कभी नहीं बने थे। आज पूरी शब्दावली बदल गई है। पहले जो शब्द सुनने को नहीं मिल रहे थे, पहले कभी सुनने तक को नहीं मिलते थे। आज स्टार्टअप्स की गूंज, यूनिकॉर्न चर्चा में है। आज डिजिटल क्रिएटर्स हमारे सामने एक बड़ा वर्ग है। ग्रीन इकोनॉमी की चर्चा हो रही है। युवाओं के जुबान पर नए भारत की नई शब्दावली है। यह नए भारत की नई पहचान है। ये सेक्टर युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहा है। 2014 से पहले डिजिटल इकोनॉमी की चर्चा तक नहीं थी। आज भारत डिजिटल इकोनॉमी में अग्रणी है। आने वाले समय में डिजिटल इकोनॉमी देश के युवाओं के लिए अनेकों अवसर लेकर आने वाला है।

कांग्रेस जब भी आई देश में महंगाई बढ़ी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी कांग्रेस आती है महंगाई लाती है। मैं इस सदन में कुछ कहना चाहता हूं। मैं यह किसी की आलोचना नहीं करना चाहता कि लेकिन जो लोग मेरी बात नहीं समझ पाते हैं वे शायद अपने लोगों की बात समझ जाती है। कहा गया था कि हर किसी की कीमत बढ़ जाने की वजह से मुसीबत फैली है, आम जनता उसमें फंसी है। नेहरू जी ने अपने इस भाषण के दस साल बाद फिर से कहा कि आप लोग आजकल भी कुछ दिक्कतों में हैं, परेशानियों में हैं, महंगाई की वजह से, कुछ तो लाचारी है कि पूरी तरह से काबू की बात नहीं हो पा रही है, हमारे इस समय में। हालांकि, कुछ साल बाद यह काबू में आ गया।

कांग्रेस ने सिर्फ महंगाई को ही मजबूत किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में महंगाई को लेकर दो गाने काफी लोकप्रिय हुए। दोनों ही गाने घर-घर में गाए जाते थे। इसमें एक गाना है महंगाई मार गई और दूसरा गाना है महंगाई डायन खाए जात है। यह दोनों ही गाने कांग्रेस के कार्यकाल में आए। यूपीए के शासनकाल मेें महंगाई दो डिजिट में थी। इस पर कांग्रेस ने कहा था कि जब महंगी आईसक्रीम खा सकते हो तो महंगाई का रोना क्यों रोते हो। जब भी देश में कांग्रेस आई, इसने सिर्फ महंगाई को ही मजबूत किया।

मैं विपक्षी सांसदों का आभार प्रकट करता हूं
मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार व्यक्त करने वाले सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विशेष रूप से विपक्ष ने जो संकल्प लिया है उसकी सराहना करता हूं, उनके भाषण के एक एक बात से एक बात पक्का हो गया है कि उन्होंने लंबे समय तक विपक्ष में ही रहने का संकल्प ले लिया है। जैसे कई दशक तक यहां बैठे थे वैसे ही वहां बैठने का संकल्प ले लिया है। जनता जर्नादन तो ईश्वर का रूप होते हैं। ईश्वर रूपी जनता जनार्दन आपको आर्शीवाद देगी। अगले साल अब विपक्ष के लोग दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।

विपक्ष के सदस्य चुनाव लड़ने का हौंसला खो चुके हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष के कई सांसद चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। कुछ लोग तो लोकसभा छोड़कर राज्यसभा में जाना चाहते हैं। मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोगों ने पिछली बार भी सीट बदली और इस बार भी सीट बदलने की फिराक में है। स्थितियों का आकलन करके वह लोग अपना-अपना रास्जा ढूंढ़ रहे हैं। विपक्ष अपने विपक्ष होने की जिम्मेदारी भूल चुका है। मेरा हमेशा से यह मानना है रहा है कि देश में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है।

कब तक टुकरे में सोचते रहेंगे
एक सांसद ने सवाल उठाया कि अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया गया है इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को टुकरे में बांटने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि हो सकता है कि आपके यहां फिशरमैन अल्पसंख्यक न हो, महिला अल्पसंख्यक, न हो, युवा अल्पसंख्यक न हो। कब तक टुकरे में सोचते रहेंगे। कब तक समाज को बांटते रहेंगे। क्या जब देश के समाज की बात हो तो सभी समाज की बात नहीं होती। क्या जब नारी की बात होती है तो देश के सभी नारी की बात नहीं होती।

कांग्रेस को अच्छा विकल्प बनने का पूरा मौका मिला
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष मिलने का बड़ा अवसर मिला। दस साल का समय कम नहीं होता। वह इस दौरान भी वह अच्छा विकल्प बनने में विफल रहे। जब वह खुद सफल नहीं हुए तो विपक्ष में मौजूद दूसरे लोगों को भी आगे बढ़ना नहीं दिया। हाउस में कई युवा सांसद हैं, उनमें उत्साह और उमंग हैं। लेकिन अगर वह बोलें और उभर जाएं तो दूसरे किसी की छवि दब जाएगी। इसलिए उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। यह देश का एक बहुत बड़ा नुकसान कर दिया गया।

देश ने परिवारवाद का खामियाजा उठाया है
देश ने परिवारवाद का खामियाजा उठाया है। इस खामियाजा खुद कांग्रेस को भी उठाना पड़ा रहा है। हम देख रहे हैं कि अधीर बाबू (कांंग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी) की हालत हम देख रहे हैं। वर्ना यहकोई समय है उनका सदन में रहने का। लेकिन, क्या करें परिवारवाद की सेवा तो करनी ही पड़ती है। हमारे खड़गे जी ( कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने तो इस सदन से उस सदन शिफ्ट हो गए। गुलाम नबी तो पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। यह सब लोग परिवार वाद की भेंट चढ़ गए। एक ही प्राेडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान बंद होने की कगार पर आ गई है। पीएम मोदी ने कहा कि दुकान शब्द का इस्तेमाल हम नहीं करते, आप लोग ही बार-बार कहते हैं कि दुकान खोली है।

भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा यह मोदी की गारंटी
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा करते हुए आर्थिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। अर्थव्यवस्था के मूलभूत आधार पर चर्चा की। भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की आज पूरी दुनिया से सराह रही है। जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है तो यह सुनना अच्छा लगता है। साढे दस साल के कार्यकाल के अनुभव के आधार पर और देश की तेजी से बढ़ते अर्थव्यवस्था को देखते हुए मैं यह पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि हमारे तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनेगा और यह मोदी की गारंटी है।

हमने जितने काम किए उतना करने में कांग्रेस को सौ साल लग जाते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के मकान बनाए गए हैं। अगर कांग्रेस की रफ्तार से यह घर बने होते तो मैं अंदाज लगा रहा हूं कि इतना काम करने में सौ साल लग जाते। पांच पीढ़ियां गुजर जाती।

नेशनल एडवाइजरी काउंसिल का मुद्दा उठाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान एक एक्सट्रा संवैधानिक बॉडी बनाई गई थी। इसका नाम नेशनल एडवाइजरी कमेटी बनाई गई थी। इसके आगे सरकार की एक नहीं चलती थी। जरा कोई निकालकर देखे कि इसमें कोई ओबीसी सदस्य था क्या। इतनी बड़ी पावरफुल बॉडी बनाई गई थी लेकिन इसमें एक भी ओबीसी सदस्य शामिल नहीं था।

पीएम मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भाषण को कोट किया। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था- हम इतना काम नहीं करता जितना यूरोपीयन देश के लोग काम करते हैं। हिन्दुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आम तौर पर नहीं हुई। हमारा इसमें कुसूर नहीं, आदत ऐसी पड़ जाती है। बात यह है कि हम उतना काम नहीं करते जितना की अमेरिका, जापान और चीन वाले काम करते हैं। ऐसा नहीं सोचिए कि वे कौम खुशहाल जादू से खुशहाल हो गईं। वह मेहनत और अक्ल से आगे बढ़े हैं। हम भी मेहनत और अक्ल से आगे बढ़ सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story