Logo
PM Modi jibe on Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की रैली में मंच से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा ये साेचते हैं कि भारत से गरीबी अपने आप दूर हो जाएगी और कोई पूछे तो कहते हैं कि खटा-खट, खटा- खट। कोई उनको ये बता दे कि अब रायबरेली की जनता भी इनको खटा-खट, खटा- खट घर भेजेगी।

PM Modi UP Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि सामजवादी पार्टी और कांग्रेस के शहजादों के लिए देश का विकास गिल्ली डंडा का खेल है। महलों में पैदा होने वाले इन शहजादों को ना मेहनत की आदत है और ना ही नतीजे लाने की। इसलिए कहते हैं कि देश का विकास अपने आप होगा। कहते हैं देश का विकास खटा खट होगा।

'यह अमेठी से गए अब रायबरेली से भी जाएंगे'
पीएम मोदी ने कहा कि ये सोचते हैं कि भारत अपने आप आत्मनिर्भर बन जाएगा। कोई पूछता है तो कहते हैं कि खटा खट। ये सोचते हैं नए हाईवे अपने आप बन जाएंगे और कोई पूछे ताे कहते हैं कि खटा-खट। ये साेचते हैं कि भारत से गरीबी अपने आप दूर हो जाएगी और कोई पूछे तो कहते हैं कि खटा-खट, खटा- खट। कोई उनको ये बता दे कि अब रायबरेली की जनता भी इनको खटा-खट, खटा- खट घर भेजेगी। यह लोग अमेठी से तो गए ही अब रायबरेली से भी जाएंगे।

'कांग्रेस पार्टी देश के विकास का मजाक बनाती है'
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर राज किया। वर्षों तक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता में रही। इस दौरान देश में 85 प्रतिशत घरों में न से पानी नहीं आता था। हमने 14 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया। इस पर भी सपा कांग्रेस कहती है कि इससे क्या होगा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के विकास का मजाक बनाती है।

'हमने चार करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए'
पीएम मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस कहती है कि देश का विकास अपने आप हो जाएगा। मेहनत करने की क्या जरूरत है। सपा और कांग्रेस की मानसिकता की दो ही किनारे हैं। एक तो यह कहते हैं कि अपने आप हो जाएगा और दूसरा यह कि कहते हैं कि इससे क्या होगा? हमने गरीब माताओं बहनों के लिए शौचालय बनवाए तो सपा कांग्रेस कहती थी कि इससे क्या होगा। हमने चार करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिए तो सपा कांग्रेस कहती थी कि इससे क्या होगा। 

'कांग्रेस ने पिछड़ों का आरक्षण छीनना शुरू कर दिया है'
पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने दलिता और पिछड़ों का आरक्षण भी छीनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया है। कांग्रेस संविधान बदलकर यह नियम देश भर में लागू करना चाहती है। लेकिन, पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है। मुंह पर ताले लग गए हैं। सपा और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति यहीं नहीं रुकी। ये लोग अब मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। 

'मोदी के रहते रामलला दोबारा टेंट में नहीं जा सकते'
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे के एक साथी ने कहा है कि उनकी अगर सरकार बनी तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे। राम मंदिर को ताला लगा देंगे। लेकिन ये लोग भूल रहे हैं कि मोदी अभी है। मोदी के रहते यह लोग धर्म के नाम पर दलितों और पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने के बारे में सोच भी नहीं सकेंगे। मोदी जब तक है तक ऐसा करना मुमकिन नहीं है। मोदी के रहते रामलला दोबारा टेंट में जाएं, यह बात भूल जाइए। ऐसा सोचने वालों के लिए यह देश टेंट में रहने के लिए मजबूर कर देगा। 

5379487