Logo
PM Modi In Gurdaspur Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब की गुरदासपुर में रैली को संबोधित किया।  मंच से पीएम मोदी ने कांग्रेस और पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP)पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi In Gurdaspur Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब की गुरदासपुर में रैली को संबोधित किया।  मंच से पीएम मोदी ने कांग्रेस और पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP)पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पंजाब में मुझे बहुत पुराने साथियों के साथ काम करने का मौका मिला है। मुझे लंबे अर्से तक पंजाब में काम करने का मौका मिला। गुरदासपुर और बीजेपी का यह रिश्ता कुछ खास है। 

पीएम मोदी ने विनोद खन्ना की तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा कि  यहां चार बार सांसद रहे और मेरे बहुत अच्छे मित्र विनोद खन्ना के साथ मिलकर काम करने का मौका मिला। हम लोग कंधे से कंधे मिलाकर काम करते थे। मैंने देखा कि वैसे तो सेलिब्रिटी की दुनिया अलग होती है लेकिन वह जमीन से जुड़े हुए थे। उन्हें यहां के विकास से जुड़े काम के बारे में बारीक से बारीक चीजों का पता होता था। अटल बिहार वाजपेयी जी के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर किए गए उनके कार्यों की आज भी ब्यूरोक्रेसी में तारीफ होती है। गुरदासपुर के लोग आज भी उनकी सराहना करते हैं। 

इंडी गठबंधन घोर संप्रदायवादी और परिवारवादी
गुरदासपुर, पंजाब और देश का विकास हो और अपने तीसरे कार्यकाल में आप की उम्मीदों पर खड़ा उतरूं इसलिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। 2024 का चुनाव, देश को नेतृत्व देने का चुनाव है। आज जहां एक ओर बीजेपी और एनडीए है। विकसित भारत का स्पष्ट विजन है। राष्ट्र प्रथम का संकल्प है। 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। वहीं, दूसरी ओर इंडी गठबंधन है, जो घोर संप्रदायवादी है, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी है। 

मोदी ने सिख दंगों की फाइलें खुलवाई
इंडी गठबंधन के असली चेहरों को पंजाब से ज्यादा कौन जानता है। हमारे पंजाब को सबसे ज्यादा घाव इसी इंडी गठबंधन ने दिए हैं। आजादी के बाद विभाजन का घाव। स्वार्थ के चलते स्थिरता का घाव। पंजाब में अशांति का लंबा दौर, पंजाब के भाईचारे पर हमला। हमारी आस्था पर चोट। कांग्रेस ने पंजाब में क्या कुछ नहीं किया। यहां उन्होंने अलगाववाद को हवा दी। फिर दिल्ली में सिखों का नरसंहार करवाया।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जब तक केंद्र सरकार में रही, दंगाइयों को बचाती रही। ये मोदी है जिसने सिख दंगों की फाइलें खुलवाई। ये मोदी है जिसने आरोपियों को सजा दिलवाई। आज भी कांग्रेस को और झाड़ू वाली पार्टी को इस बात की तकलीफ है। इसलिए ये लोग दिन रात मोदी को गालियां देते फिरते हैं। 

मैं देश नहीं मिटने दूंगा, देश नहीं झुकने दूंगा
मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे पंजाब की इस धरती पर मुझे काम करने का मौका मिला। गुरुओं की  इस धरती ने मुझे सिखाया है। सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश हित की बात आती है तो कांग्रेस पार्टी आपको सबसे पीछे खड़ी नजर आएगी। याद करिए, कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी तो ऑर्डर कहां से आते थे। कांग्रेस चाहती थी कि रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाएं। लेकिन, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहजादे का ऑर्डर  मानने से इनकार कर दिया। 
पीएम मोदी ने कहा कि अमरिंद सिंह सेना के देशभक्त जाबांज थे। उन्होंने सीमावर्ती राज्य होने के कारण देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने दिल्ली के देश विरोधी ऑर्डर लेने बंद कर दिए गए। इसका परिणाम क्या हुआ? कांग्रेस के शाही परिवार और शहजादे ने उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। पंजाब का यह अपमान क्या कोई भूल सकता है। 

पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही
पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। दिल्ली के दरबारी पंजाब चला रहे हैं। दिल्ली के सीएम अपने आप से एक फैसला नहीं ले सकते। इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की सरकार ठप्प पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री पंजाब की सरकार चलाने और नए ऑर्डर लेने के लिए तिहाड़ जेल जाना पड़ा। मालिक के सामने जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड देना पड़ा। उनसे आदेश लेना पड़ा। एक जून के बाद कट्टर भ्रष्टाचारी फिर जेल जाएंगे। क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगा क्या। क्या आपको ऐसी सरकार मंजूर है। क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए। क्या यह पंजाब के वीरों की धरती का अपमान नहीं है? क्या यह पंजाब के भविष्य को दांव पर लगाने की बात नहीं है?

5379487