Logo
election banner
Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ने के पूरे मूड हैं। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बना सकती है, जहां उनका मुकाबला टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।

Pawan Singh Net Worth: देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। जहां एक तरफ देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर (NDA) 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ I.N.D.I. गठबंधन भी नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता में वापस न आने देने के लिए दम भर रही है। इस बीच कहा जा रहा है कि भाजपा इस बार कई सिटिंग सांसदों का टिकट काट सकती और नए चेहरों को मैदान में उतार सकती है। इसमें कई स्टार्स के नाम भी शामिल होने की उम्मीद है। इन नामों में सबसे ज्यादा कोई नाम चर्चा में है तो वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह का है। पवन सिंह पहले ही मीडिया में कह चुके हैं कि वह इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और अब खबर है कि भोजपुरी एक्टर को भाजपा से टिकट मिल सकता है।

बता दें कि, पवन सिंह भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर (Bhojpuri Singer Pawan Singh) हैं। वह फिल्मों और गानों से करोड़ों रुपए कमाते हैं उनके पास कई लग्जरी कारें, आलीशान बंगला और पुश्तैनी संपत्ति भी है। तो आइए जानते हैं कि पावर स्टार कितना अमीर हैं और उनकी सालाना कमाई कितनी है।

पवन सिंह की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह की अनुमानित नेटवर्थ (Pawan Singh Net Worth) लगभग 6-8 मिलियन डॉलर (करीब 50-65 करोड़ रुपए के आस-पास) है। पावर स्टार की गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में की जाती है। पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ गानों के जरिए मोटी कमाई करते हैं। भोजपुरी एक्टर एक फिल्म के लिए करीब 40 से 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। जबकि, पवन सिंह एक गाने के लिए लगभग 2 से 3 लाख रुपए तक फीस लेते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी एक्टर का सालाना कमाई (Pawan Singh Annual Earning) करीब 3-5 करोड़ रुपए है।

बाड़े में है कई लग्जरी कारें
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह महंगी कारों के भी बड़े शौकीन (Pawan Singh car Collections) हैं। पवन सिंह कहते हैं कि वह जिस भी गड़ी को देख लेते हैं उसे वह किसी भी कीमत पर खरीदना चाहते हैं। उनके पास मर्सिडीज, स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर सहित कई अन्य शानदार कारें हैं। सिंगर के पास मौजूद कारों की कीमत की बात करें तो उनके पास Mercedes-Benz GLE 250d मॉडल है, जिसकी कीमत करीब 78 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास करीब 25-30 लाख रुपए कीमत की फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner), करीब 14 लाख की Mahindra Scorpio है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने 155 सीटों पर फाइनल किए उम्मीदवार, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव? देखें संभावित लिस्ट

मुंबई और आरा में आलीशान घर (Pawan Singh Home)
लोगों के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का मुंबई के लोखंडवाला में लग्जरी फ्लैट है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जाती है।इसके अलावा बिहार के आरा में उनका बड़ा घर और जमीन है, जिसकी कीमत लाखों में है।

शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं पवन सिंह
ऐसी खबरें आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी पवन सिंह को आसनसोल सीट से वर्तमान टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खालाफ (Shatrughan sinha vs Pawan Singh Asansol Lok Sabha seat) मैदान में उतार सकती है। हालांकि, जहां तक बात नेटवर्थ की है तो इस मामले में शत्रुघ्न सिन्हा के सामने पवन सिंह काफी पीछे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिन्हा का नेटर्थ करीब 18 मिलियन डॉलर या लगभग 131 करोड़ रुपए (Shatrughan sinha net worth) है। शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू, मुंबई और पटना में आलीशान घर है और उनके पास कई अचल संपत्तियां है।

5379487