Logo
election banner
YouTuber Kamiya Jani Jagannath Temple Video Controversy: भाजपा का दावा है कि एक फोटो में कामिया जानी गोमांस का समर्थन कर रही हैं। भाजपा ने मांग की है कि मंदिर को पुरी शंकराचार्य और पुजारियों के साथ परामर्श के बाद पवित्र किया जाना चाहिए।

YouTuber Kamiya Jani Jagannath Temple Video Controversy: मशहूर यूट्यूबर कामिया जानी के जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद चखते हुए वीडियो बनाने का मामला तूल पकड़ रहा है। ओडिशा भाजपा ने कर्ली टेल्स की संस्थापक कामिया जानी और नौकरशाह से बीजेडी नेता बने वीके पांडियन की गिरफ्तारी की मांग की है। ओडिशा के भाजपा महासचिव जतिन मोहंती ने कहा कि कामिया जानी बीफ प्रमोटर हैं। उन्हें जगन्नाथ मंदिर में एंट्री दी गई। वे पुरी श्री मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का प्रचार करती नजर आईं। मोहंती ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कामिया जानी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अहम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

कामिया जानी ने 16 दिसंबर को अपलोड किया वीडियो
दरअसल, ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) सत्ता में है। कामिया जानी ने वीके पांडियन के साथ जगन्नाथ मंदिर परिसर में वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने 16 दिसंबर को अपलोड किया। इस वीडियो में वे जगन्नाथ मंदिर में चल रहे परिक्रमा प्रोजेक्ट के बारे में वीके पांडियन से बात कर रही हैं। पांडियन ओडिशा में चल रहे विजन 5टी प्रोजेक्ट के अध्यक्ष हैं। उन्हें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का खास माना जाता हैं। गिरफ्तारी का दबाव बना रही भाजपा
ओडिशा भाजपा ने जगन्नाथ मंदिर के परिसर के अंदर शूट किए गए वीडियो पर आपत्ति जताते हुए इसे अस्वीकार्य बताया। महासचिव मोहंती ने वीके पांडियन और कामिया जानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी घटना के संबंध में उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है।

गोमांस खाते हुए स्क्रीनशॉट किया शेयर
ओडिशा भाजपा ने एक्स पर दो वीडियो के दो स्क्रीनशॉट शेयर किया है। भाजपा का दावा है कि एक फोटो में कामिया जानी गोमांस का समर्थन कर रही हैं। भाजपा ने मांग की है कि मंदिर को पुरी शंकराचार्य और पुजारियों के साथ परामर्श के बाद पवित्र किया जाना चाहिए।

Jagannath Temple Video Controversy
Jagannath Temple Video Controversy

कामिया बोलीं- मैंने कभी बीफ नहीं खाया
फिलहाल इस पूरे विवाद पर कामिया जानी ने इंस्टाग्राम सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कभी भी गोमांस का सेवन नहीं किया है। आगे लिखा कि एक भारतीय के तौर पर मेरा मिशन भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया भर में ले जाना है। मैं भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों और चार धामों का दौरा कर चुकी हूं और यह कितने सौभाग्य की बात है। मेरी जगन्नाथ यात्रा से जुड़ा एक आर्टिकल मैंने देखा। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है। जय जगन्नाथ।

5379487