Logo
election banner
Navy's rescue operation:नौसेना ने मंगलवार को अदन की खाड़ी में ड्रोन अटैक का शिकार हुए शिप की मदद की। INS कोलकाता ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लाइबेरिया के झंडे वाले कॉमर्शियल शिप पर सवार 13 भारतीय समेत 23 क्रू मेम्बर को सुरक्षित बचा लिया।

Navy's rescue operation: भारतीय नौसेना ने को अदन की खाड़ी में ड्रोन अटैक का शिकार हुए शिप की मदद की। हमले के बाद लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमएससी स्काई II (MSCSkyII) पर सवार 13 भारतीयों समेत 23 क्रू मेम्बर्स को सुरक्षित बचा लिया। नौसेना ने एक बयान जारी कर बताया कि हमले की वजह से जहाज आग की चपेट में आ गया था। इसे रेस्क्य करने के लिए INS कोलकाता(INS Kolkata) ने ऑपरेशन चलाया।

सोमवार देर रात मिली जहाज पर अटैक की सूचना
नौसेना ने बताया कि सोमवार रात जहाज पर हमला होने की जानकारी मिली। इसके बाद समुद्री सुरक्षा के मिशन के लिए इस क्षेत्र मे तैनात आईएनएस कोलकाता को तुरंत इसकी सूचना दी गई। रात करीब 10.30 बजे नौसेना के जंगी बेड़े का जहाज आईएनएस कोलकाता संकटग्रस्त जहाज के पास पहुंच गया। इसके तुरंत बाद जहाज पर फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया। 

स्पेशलाइज्ड फायर फाइटिंग टीम ने की मदद
नौसेना ने बताया है कि आईएनएस कोलकाता की 12 जवानों की स्पेशलाइज्ड फायर फाइटिंग टीम ने मंगलवार अल सुबह करीब 5 बजे जहाज पर एंट्री की। इसके कुछ ही देर बाद नौसेना की ईओडी टीम भी जहाज पर चढ़ी। जहाज पर किसी भी तरह की जोखिम का आकलन किया। साथ ही सभी क्रू मेम्बर्स को सुरक्षित जगह तक ले आई। 

हूती विद्रोहियों ने मचा रखा है आतंक
बता दें कि अदन की खाड़ी में ईरान समर्थित हूती विद्रोही बीते साल रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद से ही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अब तक हूती विद्रोहियों के हमले के शिकार हुए पांच से ज्यादा जहाजों को नौसेना ने ऑपरेशन चलाकर बचाया है। नौसेना ने इस क्षेत्र में कॉमर्शियल शिप्स को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अपने कई युद्धपोतों को तैनात किया है।  

5379487