Logo
2024 के लोकसभा चुनावों में अपने पहले हरियाणा से जोड़कर विपक्ष पर हमले बोले। पीएम ने कहा कि हिम्मत व हौंसले से धाकड़ हरियाणा, 10 साल मैने भी चलाई धाकड़ सरकार। आंकड़ों से किसानों को गुमराह करने वालों को जवाब देने की सलाह दी।

योगेंद्र शर्मा. चंडीगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर हरियाणा की धरती पर थे, भयंकर गर्मी और लू के बीच 45 मिनट के भावुकता भरे उद्बोधन में हरियाणा का अर्थ और अपना रिश्ता समझा गए मोदी। उन्होंने सूबे की माटी हरियाणा का अर्थ बताते हुए कहा कि पहला हिम्मत, दूसरा हरियाणा यानि हौंसला, इसलिए हरियाणा धाकड़,दस साल मोदी ने सरकार भी धाकड़ चलाई है। मोदी ने इस मंच से  विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस व इंडी पर हमले बोले कहा है कि चार चरण में विपक्ष चारों खाने चित हो गया है। कांग्रेस की सरकार के वक्त में घोटाले पर घोटाले हुए ताकि विदेशों से हथियार मंगाए जा सके। सैनिकों को कपड़े, जूते छोटी छोटी जरूरतें भी पूरी नहीं होती थी, राइफल के स्थान पर उन्हें लाठी थमाई जाती थी।

मोदी के पहुंचते ही नारों से गूंज उठा पंडाल

शनिवार को मौका था, अंबाला शहर पुलिस लाइन का मैदान जहां पर प्रधानमंत्री मोदी को 12.30 पर आना था। लेकिन भारी भीड़ भयंकर लू और धूप के बाद भी जमी रही। लगभग तीन बजे से चंद मिनट पहले मोदी मंच पर आए, तो पंडाल मोदी मोदी और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद में केवल पूर्व सीएम मनोहरलाल ने कुछ मिनटों में अपनी बात रखी। इसके बाद में सीधे मोदी जनता से जुड़े। उन्होंने अंबाला के लोगों को याद दिलाया कहा कि पाक के हाथ में  बम का गोला रहा करता था, जिसके हाथ में अब भीख का कटोरा है। उन्होंने साफ कर दिया कि जब देश में धाकड़ सरकार हो, तो देश का दुश्मन थर-थर कांपता था।

70 साल से परेशान करने वाला पाक अब रास्ते पर चला

उन्होंने बेहद ही भावुक क्षणों और कांग्रेस की सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त वीर माताएं, बहनों को चिंता रहा करती थी कि ना जाने कब कोई गोला फट जाए, कब किसी पत्थर से हमारे फौजी का सिर फट जाए, अब दस साल हो गए सब कुछ  बंद हो चुका है। पाक भारत को 70 सालों से भारत को परेशान कर रहा था, अब मोदी की धाकड़ सरकार ने 370 की दीवार गिराई व कश्मीर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मोदी ने आगे कहा कि हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को धोखा देने का काम कांग्रेस ने ही किया है। नए नए घोटाले कर उसने अपना ट्रैक रिकॉर्ड बनाए रखा, बोफोर्स, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाले हुए ताकि विदेशों से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें लेकिन अब हमारा देश बाहर से मंगा नहीं रहा बल्कि बनाकर सप्लाई करने लगा है। देश को मेड इन इंडिया हथियार मिलने लगे हैं, हम दूसरे देशों को हथियार बेचने लगे हैं।

सत्य की धरती हरियाणा 

हरियाणा सत्य की धरती है, इस धरती पर कांग्रेस ने झूठ बोलकर काम किया और पूर्व सैनिकों के साथ में विश्वासघात किया चार दशक तक उन्हें ओपीएस के नाम पर गुमराह करती रही तरसाती रही। लेकिन जब मोदी चुनौती बन गया, तो 2013 में जाते जाते पांच सौ करोड़ का प्रावधान बजट में कर दिया। उस कागज को लेकर कांग्रेस के नेता  हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, पंजाब में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन करने लगे थे।  भ्रम फैलाने का काम करते थे।

आपका संकल्प ही मोदी का सपना 

उन्होंने जनता को जोड़ते हुए कहा कि मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकला है, इसको पूरा करके दिखाएगा। चौबीस घंटे सातों दिन देश और आपकी सेवा मे हैं। हरियाणा के लोगों बहुत अधिकार मेरे ऊर है, क्योंकि मेरी जीवन यात्रा में हरियाणा के भी संस्कार हैं। मैं आपको यह गारंटी देता हूं कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है,. हम भारत को विकसित भारत बनाने का काम करेगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, दस साल में बीस करोड़ का एमएसपी देकर किसानों से अनाज खरीदा है। यानी तीन गुना अनाज किसानों से खरीदा गया है। पहले तो पैसा मिलने में भी कई माह लग जाते थे। अब पैसा सीधे किसान के नाम पर बैंक के खाते में जमा हो जाता है। कांग्रेस ने गन्ना किसानों को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है।

इंडी वालों ने देश के खिलाफ दांव पेंच चले

कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं को फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला हुआ था। मोदी ने कहा कि इंडी वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वह राज्य है जिसकी रगो में देश भक्ति है।

जनता से मांगता हूं अगले पांच साल का आशीर्वाद

मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि पल पल आपके नाम, आपका सपना ही मेरा संकल्प है। 24 घंटे सातों दिन देश और आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने जनता को जोड़ा और कहा कि  जिस वक्त आसमान में राफेल जब उड़ता है तो आपको गर्व होता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं।

विज ने भेंट किया साइंससिटी का माइक्रोस्कोप 

हरियाणा की ओर से पूर्व गृह एवं सेहत मंत्री अनिल विज ने अंबाला की जहां माइक्रस्कोप भेंट किया। वहीं अंबाला की प्रत्याशी बंतो कटारिया ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। अंबाला शहर के विधायक और मंत्री असीम गोयल ने मिक्सी का माड्ल भेंट किया। महिला मोर्चा की ओर से पूर्व विधायक कालका ने अपनी टीम के साथ में पूर्व सीएम पीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

किसानों को गुमराह करने वालों के सामने रखे आंकड़े

देश के प्रधानमंत्री ने किसानों को नाम पर राजनीति करने वालों पर तंज किया और आंकड़ों सहित बताया कि किस तरह से एमएसपी पर हमने दस साल में तीन गुणा अनाज एमएसपी पर खरीदा। पहले तो पैसा मिलने में दिक्कत थी, अब तो सीधे बैंकों में ट्रांसफर कर रहे हैं। गन्ना किसानों को लेकर भी आंकड़े पेश किए व बताया कि कांग्रेस के शासन में गन्ना किसानों को धोखा दिया है, गन्ने का रेट अब 350 लगभग कुंतल है। जबकि कांग्रेस के शासन में 210 प्रति कुंतल का रेट दिया जाता था। गन्ने का  बकाया 60 हजार करोड़ कांग्रेस के वक्त का पैसा था,  उसकी मेहनत का पैसा था, इसी साल हमने एक लाख 14 हजार करोड़ की  पेमेंट किसानों को की है। इसके अलावा अंबाला करनाल और कुरुक्षेत्र के किसानों को सम्मान निधि का 650 करोड़ किसानों के खाते में डाला गया।

5379487