भाजपा का नया चुनावी अभियान: 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं', लॉन्च हुआ नया म्युजिक वीडियो

Modi Theme Song 2024
X
Modi Theme Song 2024
Modi Theme Song 2024: भाजपा ने गुरुवार को नया चुनावी अभियान शुरू किया। इस अभियान का थीम गीत 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं'। नया पोल कैंपेन फर्स्ट टाइम वोटर्स कॉन्क्लेव में लॉन्च हुआ।

Modi Theme Song 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर दी। इसके लिए थीम गीत "सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं" का रीलीज किया गया। फर्स्ट टाइम वोटर्स कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इस पोल कैंपेंन को लॉन्च किया गया।

'मोदी की गारंटी' पर किया गया फोकस
इस चुनावी अभियान में यह दिखाने की कोशिश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। यानी की 'मोदी की गारंटी' का मतलब जो चीज कहा जा रहा है, उसे पूरा किया जाएगा। बता दें कि बीते कुछ समय से प्रधानमंत्री अपने कई संबोधनों में यह 'मोदी की गारंटी' शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं। अब भाजपा ने इसे अपने अभियान में एक पंचलाइन के तौर इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

क्या है प्रचार के नए म्युजिक वीडियो में
लॉन्च के दौरान जारी म्यूजिक वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि पीएम मोदी ने लाखों लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को हकीकत में बदल दिया है। भाजपा का मानना ​​है कि अभियान का नारा पूरे देश की भावना को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से देश भर में इस कैंपेन से जुड़ने का आग्रह किया गया है।

कैंपेन लॉन्च करने के बाद क्या बोले नड्डा?
नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी की पहल ने सपनों को हकीकत में बदल दिया है, नौकरियां प्रदान की हैं, किसानों की मदद की है और महिलाओं को सशक्त बनाया है। साथ ही गरीबों का उत्थान किया है। अभियान का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के सपने को समझा और उसे पूरा किया है। भाजपा का दावा है कि इस कैंपेंन से लोगों के बीच में प्रधानमंत्री के प्रति और विश्वास बढ़ेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story