Logo
election banner
DK Suresh separate country Remark: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सांसद डीके सुरेश के 'अलग देश' वाले बयान से किनारा किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे कोई मेरी ही पार्टी से क्यों न हो, अगर देश तोड़ने की बात करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं होगा।

DK Suresh separate country Remark: कांग्रेस सांसद और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश के बयान पर शुक्रवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने डीके सुरेश ने एक दिन पहले दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर दी थी। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने सदन में कहा कि अगर कोई देश तोड़ने की बात करेगा, हमें इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे वह किसी भी पार्टी का व्यक्ति क्यों न हो। वह मेरी पार्टी का हो या किसी और पार्टी का।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक हम एक
कांग्रेस सांसद ने सदन में कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे खुद यह कहता हूं कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक हम एक हैं और एक ही रहेंगे। झारखंड में राज्यपाल चंपई सोरेन को सरकार बनाने में जानबूझ कर  देरी कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि जब बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाता है तो तुरंत इसकी जिम्मेदारी दे दी जाती है। वहीं, जब झारखंड में चंपई सोरेन ने विधायकों का समर्थन पत्र  सौंप दिया, इसके बाद भी राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित नहीं किया। 

क्या कहा था डीके सुरेश ने:
डीके सुरेश ने गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से पेश कि गए अंतरिम बजट पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया था।  कांग्रेस सांसद ने कहा था कि दक्षिण भारत के साथ अन्याय हो रहा है। जो फंड दक्षिण भारत को मिलना चाहिए था, उसे उत्तर भारत के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसलिए दक्षिण भारत के लिए अलग देश बनाने की मांग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। डीके सुरेश का भी दावा था कि केंद्र सरकार की ओर कर्नाट को पर्याप्त फंड की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बता दें कि इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी यही मुद्दा उठाया था। 

विवाद तूल पकड़ने पर कांग्रेस सांसद की सफाई
विवाद के तूल पकड़ने पर डीके सुरेश ने अपनी सफाई दी। डीके सुरेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनका इरादा भारत को तोड़ने से नहीं था। वह बस इतना कहना चाह रहे थे कि बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार फंड वितरण में अन्याय कर रही है। मुझे एक भारतीय और कन्नडिगा होने पर गर्व है। साथ ही डीके सुरेश के भाई और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी अपनी सफाई दी। डीके शिवकुमार ने कहा कि डीके सुरेश ने सिर्फ लोगों की राय जाहिर की है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। 

डीके सुरेश के बयान की भाजपा ने की आलोचना
डीके सुरेश के बयान की भाजपा ने आलोचना की। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस सांसद का बयान पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि कांग्रेस की नीति 'फूट डालो और राज करो' रही है। कांग्रेस सांसद डीके सुरेश भी यही नीति अपना रहे हैं। वह उत्तर और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरे भारत को एकजुट करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के एक सांसद देश को तोड़ने पर तुले हैं। 

5379487