Logo
Lok Sabha Election 2024: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर पूछे जाने पर अपनी मां को याद किया। बांसुरी ने कहा कि आज मुझे अपनी मां की बहुत याद आ रही है। उनका प्यार मुझपर बरस रहा है।

Lok Sabha Election 2024: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से टिकट मिलने के बाद कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती हूं कि मुझे इस योग्य समझा और यह दायित्व दिया।

हम मोदी सरकार के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे
बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज मुझे अपनी मां की बहुत याद आ रही है। आज वह जहां भी होंगी बेहद खुश होंगी और शायद मेरी बलैयां भी ले रही होंगी। बीजेपी कैंडिडेटे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी यानी कि काम पूरा होने की गारंटी होती है। सुशासन का आश्वासन है। हर वचन पूर्ति  होने का आश्वासन है। हम इसे जनता के समक्ष लेकर जाएंगे।  

पीएम मोदी ने अपने सभी वादों को पूरा किया है
बांसुरी ने कहा कि हम दस सालों का रिपोर्ट लेकर जाएंगे। चाहे वह आर्टिकल 370 को हटाने का वादा हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाना हो या फिर महिलाओं के प्रति संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लाना हो प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वादे को पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से जो भी वादा किया है उसे  निभाया है। 

दिल की आम आदमी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है
बांसुरी ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जिसे लोग भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर चुनकर लाई थी। लेकिन यह सरकार घोटालों में पूरी तरह से लिप्त है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में क्लासरूम घोटाला, शीशमहल घोटाला या शराब घोटाला समेत कई ऐसे घोटाले हैं, जिससे दिल्ली के लोग त्रस्त हैं।  मैं आम आदमी पार्टी को कोई चुनौती नहीं मानती हैं। आम आदमी पार्टी की

क्रांग्रेस ने भाजपा की झोली में डाली थी चरमराई अर्थव्यवस्था
2014 में कांग्रेस ने भाजपा की झोली मेंं चरमराती हुई अर्थव्यवस्था दी थी। प्रधानमंत्री ने अपने दस साल के कार्यकाल में विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। दिल्ली की जनता सबकुछ समझती है और बीते दस साल में हुए विकास  कार्यों के आधार पर हमें वोट देगी।

5379487