Logo
election banner
Lasya Nandita Dies in Road Accident: यह हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। लस्या के निधन से उनकी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेता केटीआर ने श्रद्धांजलि दी है।

Lasya Nandita Dies in Road Accident: भारत राष्ट्र समिति की विधायक लस्या नंदिता की शुक्रवार सुबह हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। 37 वर्षीय लस्या पहली बार विधायक बनी थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद डिवाइडर से जा टकराई। इससे लस्या नंदिता को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद लस्या नंदिता को अस्पताल ले जाया गया और बाद में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

कार ड्राइवर की हालत गंभीर
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच की है। यह हादसा पाटनचेरु नेहरू आउटर रिंग रोड के पास हुआ। लस्या नंदिता एक एसयूवी में सफर कर रही थीं। संगारेड्डी जिले के अमीनपुर मंडल में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार बेकाबू होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इससे नंदिता की मौत हो गई। जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत गंभीर है। 

केटीआर ने दी श्रद्धांजलि
यह हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। लस्या के निधन से उनकी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेता केटीआर ने श्रद्धांजलि दी है। लस्या नंदिता ने 14 फरवरी को केटीआर से मुलाकात की थी, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन फोटोज को केटीआर ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि अभी बिल्कुल दुखद और चौंकाने वाली खबर सुनी कि लस्या अब नहीं रही। मैं उस युवा विधायक की अपूर्णनीय क्षति से जागा जो एक बहुत अच्छी नेता बन रही थी। इस भयानक और कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों को शक्ति प्रदान करने के लिए मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं। 

पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया
लस्या नंदिता ने 2016 से कावडीगुडा से नगरसेवक के रूप में कार्य किया था। पिछले साल फरवरी में उनके पिता सिकंदराबाद छावनी से विधायक जी सायन्ना का निधन हुआ था। सायन्ना 5 बार के विधायक थे। अपने पिता की मृत्यु के बाद लास्या को उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवंबर 2023 के चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेट होने के बाद उन्होंने जीत हासिल की।

5379487