Logo
Kerala BJP Candidate List: बीजेपी ने केरल चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन और धर्मदम से सीएम विजयन के खिलाफ के. रंजीत को उतारा गया है। 9 अप्रैल को होगी वोटिंग।

BJP second list Kerala Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (19 मार्च) को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने धर्मदम सीट से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ के. रंजीत को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दूसरी सूची के साथ ही बीजेपी अब तक कुल 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

दिग्गज चेहरों पर दांव
बीजेपी की इस सूची में मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन का नाम प्रमुख है, जिन्हें अरनमुला निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में:

  • रॉबिन राधाकृष्णन: कुंदरा से चुनाव लड़ेंगे।
  • अश्विनी एमएल: कासरगोड से उम्मीदवार बनाई गई हैं।
  • एडवोकेट बी. गोपालकृष्णन: गुरुवयूर से ताल ठोकेंगे।
  • पीआर शिवशंकर: एर्नाकुलम से चुनावी मैदान में होंगे।

पार्टी ने इस लिस्ट में 6 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी है, जिससे अब तक बीजेपी की महिला प्रत्याशियों की कुल संख्या 13 हो गई है।

पूरी लिस्ट यहां देखें:

 

केरल का चुनावी गणित
चुनाव आयोग के अनुसार, केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी। मुख्य मुकाबला सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) के बीच माना जा रहा है, लेकिन बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) इस बार त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की पूरी कोशिश में है।

2021 का फ्लैशबैक
पिछले विधानसभा चुनाव (2021) में एलडीएफ ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी। तब सीपीआई(एम) को 62 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। बीजेपी और उसके सहयोगियों को तब एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी, हालांकि उनका वोट शेयर चर्चा का विषय रहा था। इस बार बीजेपी अपनी रणनीति बदलकर खाता खोलने और सीटों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है।

7