Logo

हालिया राज्यसभा चुनाव में कई राज्यों से चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जहां कुछ जगह निर्विरोध चुनाव हुआ, वहीं हरियाणा, बिहार और ओडिशा में क्रॉस वोटिंग और बगावत ने कांग्रेस की रणनीति को बड़ा झटका दिया है।

बिहार में गठबंधन के बावजूद कांग्रेस अपनी सीट नहीं बचा सकी, जबकि हरियाणा और ओडिशा में अपने ही विधायकों के पाला बदलने से समीकरण पूरी तरह बिगड़ गए।

इन नतीजों ने विपक्षी एकता और कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है-
क्या कांग्रेस अपने ही नेताओं की नाराजगी संभाल पाएगी या यह संकट आगे और गहराएगा?

इसी मुद्दे पर हरिभूमि और INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ विशेष चर्चा में राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं और वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी राय रखी।

चर्चा में शामिल हुए 

  • डॉ. राकेश पाठक – वरिष्ठ पत्रकार
  • डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान – प्रवक्ता, भाजपा
  • डॉ. अनुज कुमार तरुण – प्रवक्ता, आरजेडी
  • शमशेर सिंह गोगी – पूर्व विधायक, कांग्रेस

इस खास पेशकश में किसने क्या कहा? ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए पूरी बहस।

7