कर्नाटक में हैवानियत: इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, तीन दोस्तों को नहर में फेंका, एक की मौत

Karnataka, Hampi gang rape Case
X
Karnataka, Hampi gang rape Case
Hampi gang rape Case: कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी में तीन अज्ञात लोगों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को अजाम दिया। साथ ही उनके तीन पुरुष साथियों पर हमला कर उन्हें नहर में फेंक दिया, जिनमें से एक का शव बरामद हुआ।

Hampi gang rape Case: कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने एक इजरायली महिला पर्यटक समेत एक स्थानीय महिला के साथ गैंगरेप किया। जबकि आरोपियों ने उनके तीन पुरुष साथियों पर हमला किया और उन्हें नहर में फेंक दिया, जिनमें से एक का शव बरामद हुआ।

क्या है पूरा मामला?
गुरुवार (6 मार्च) रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच, सानापुर झील के किनारे पांच लोग- दो महिलाएं और तीन पुरुष- म्यूजिक का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछताछ की। जब उन्हें बताया गया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो उन्होंने पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। तीनों पुरुष साथियों को तुंगभद्रा नहर में धकेल दिया, जबकि दो आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया।

एक की मौत
हमले के बाद, एक पुरुष पर्यटक लापता हो गया था, जिसका शव बाद में नहर के पास मिला। अन्य दो पुरुष पर्यटक घायल अवस्था में पाए गए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिला पीड़िताओं का भी मेडिकल टेस्ट और उपचार जारी है।

पुलिस ने जांच शुरू की
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम एल अरसड्डी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story