भारतीय नौसेना का सेलर लापता: नेवी शिप पर तैनात नौसैनिक का बीते 6 दिनों से अता-पता नहीं, वेस्टर्न नेवल कमांड ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Indian Navy Sailor Missing since
X
भारतीय नौसेना का एक सेलर लापता हो गया है।
Indian Navy Sailor Missing

Indian Navy Sailor Missing:भारतीय नौसेना की जहाज पर तैनात एक नौसैनिक लापता हो गया है। 27 फरवरी से इस सेलर का कोई पता नहीं चल सकता है। नौसेना ने लापता नौसैनिक को ढूंढने के लिए अभियान शुरू किया है। मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड ने रविवार को X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि नेवी ने नौसैनिक के लापता होने के सटीक कारणों की जानकारी नहीं दी है।

लापता नौसैनिक का नाम साहिल वर्मा
नौसेना ने बताया है कि लापता सेलर की पहचान साहिल वर्मा के तौर पर की गई है। नौसेनिक के लापता होने के मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। नौसेना ने रविवार को कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सीमैन-II पद पर तैनात जवान 27 फरवरी से अपनी तैनाती के बाद से लापता हैं। जहाज और विमानों की मदद से उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विदेशी क्षेत्रों में नौसैनिकों की तैनाती
रक्षा मंत्रालय ने बीते महीने बताया था कि कॉमर्शियल जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नौसना इकाइयों को विदेशी क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। नौसैनिकों की अदन की खाड़ी, सोमालिया के पूर्वी तट, जिबूती, अफ्रीका के पूर्वी और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती को रोकने केलए की जाने वाली गश्त में तैनात किया गया है। नौसेना की कोशिशों से अब 3,440 से ज्यादा जहाजों और 25 हजार से ज्यादा क्रू मेम्बर्स को सफलतापूर्वक बचाया गया है।

लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हूती
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद से ही ईरान समर्थित हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाजे जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों ने इन विद्रोहियोंं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। वहीं, भारत ने कहा है कि जहाजों पर हमले सीधे तौर पर देश के एक्सपोर्ट सेक्टर पर असर पड़ सकता है इसलिए हम कॉमर्शियल शिप्स को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story