Logo
election banner
Indian Navy Rescue mv lili norfolk crew: जहाज पर 15 भारतीयों सहित चालक दल के 21 लोग सवार थे। रेस्क्यू के बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

Indian Navy Rescue mv lili norfolk crew: भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो की पूरी दुनिया में वाहवाही हो रही है। मार्कोस कमांडो ने शुक्रवार को सोमालिया तट पर समुद्री लुटेरों द्वारा हाइजैक कर लिए गए जहाज एमवी लिली नोरफॉक (MV Lila Norfolk) को मुक्त कराया। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। कमांडो ने मौके पर पहुंचकर सभी क्रू मेंबर्स की जान बचाई। जहाज पर 15 भारतीयों सहित चालक दल के 21 लोग सवार थे। रेस्क्यू के बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। साथ ही वे भारतीय नौसना की तारीफ कर रहे हैं। 

Watch Video...

6 सशस्त्र लुटेरों ने हाइजैक कर लिया था जहाज
दरअसल भारत के कारोबारी विमान को अरब सागर में सोमालिया के तट पर 5-6 सशस्त्र समुद्री लुटेरों ने गुरुवारक को हाइजैक कर लिया था। इसकी सूचना शुक्रवार को भारतीय नौसेना को हुई। सूचना यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस पोर्टल पर भेजे गए एक मैसेज के जरिए हुई। नौसेना ने जहाज एमवी लीला नोरफॉक की मदद के लिए एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी -8 आई, हेलीकॉप्टर और एमक्यू 9 बी प्रीडेटर ड्रोन तैनात कर दिया। 

शुक्रवार की दोपहर नौसैनिकों ने किया रेस्क्यू
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे मालवाहक जहाज को रोका और मार्कोस कमांडो ने क्रू मेंबर्स को सुरक्षित किया। 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने जीवन की रक्षा के लिए भारतीय नौसैनिकों का आभार व्यक्त किया।

कमरे में छिपकर बचाई जान
जहाज पर सवार भारतियों के अनुसार, गुरुवार शाम जब समुद्री लुटेरे मालवाहक जहाज पर चढ़े, तब से चालक दल के सभी सदस्य जहाज पर एक सुरक्षित कमरे में छिपे हुए थे। लेकिन जब मार्केस कमांडो पहुंचे तो समुद्री लुटेरे भाग चुके थे। 

भारतीय जहाज आईएनएस चेन्नई एमवी लीला नोरफॉक को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। साथ ही जहाज में बिजली उत्पादन के अलावा कॉल के अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में सहायता प्रदान कर रहा है।

5379487