A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Arvind Kejriwal Arrest Controversy: दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले में अमेरिकी बयानबाजी का भारत ने कड़ा संज्ञान लिया। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका की कार्यवाहक मिशन उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय के कार्यालय में करीब 40 मिनट चली बैठक के बाद भारत ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में टांग न अड़ाएं। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा था?
एक दिन पहले मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्टों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही नई दिल्ली से जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता के लिए निष्पक्ष और समय पर कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आह्वान किया था। 

बुधवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाहियों के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। कूटनीति में राज्यों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। साथी लोकतांत्रिक देश की यह जिम्मेदारी और भी अधिक है। भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है। 

जर्मन राजदूत को भी दिखाया था आइना
अमेरिकी विदेश विभाग की यह टिप्पणी जर्मनी के विदेश कार्यालय द्वारा इस बात पर जोर देने के कुछ दिनों बाद आई है कि केजरीवाल, आरोपों का सामना कर रहे किसी भी अन्य भारतीय नागरिक की तरह निष्पक्ष और निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं।

भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जर्मन दूत को तलब किया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता की टिप्पणी को आंतरिक मामलों में जबरदस्त हस्तक्षेप करार दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कम करने के रूप में देखते हैं। पक्षपातपूर्ण धारणाएं सबसे अनुचित हैं।

21 मार्च काे गिरफ्तार हुए थे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले के सिलसिले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी का कहना है कि शराब घोटाला 600 करोड़ रुपए का है। केजरीवाल को ईडी ने घोटाले का सरगना बताया है। इससे पहले केजरीवाल के सहयोगी मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों पहले से जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अपने नेताओं को निर्दोष बताया है।