क्या हिमाचल में खत्म हुआ 'खेला': कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा हमसे बेहतर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नहीं टिकेगी सुक्खू सरकार

Himachal Congress chief Pratibha Singh
X
Himachal Congress chief Pratibha Singh
Himachal political Crisis: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के 6 विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। उन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Himachal political Crisis: क्या हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार से संकट खत्म हो गया है? कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मानें तो जवाब हां में है। वे संकटमोचक की तरह हिमाचल पहुंचे थे। लेकिन शिवकुमार के ऑल इज वेल ऐलान के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बड़ा बयान दे डाला। प्रतिभा सिंह भाजपा के काम को बेहतर बताया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस कमजोर स्थिति में है।

संगठन को मजबूत करने के लिए कई बार की बात
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पहले दिन से मैं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से कह रही थी कि हम आगामी चुनावों का सामना तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है। हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं। पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है। हम वहां कमजोर स्थिति में हैं। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को संगठित करने की जरूरत है। मैं ये कह सकती हूं यह कठिन समय है। फिर भी हमें चुनाव लड़ना है और जीतना है।

आहत जरूर हुए होंगे क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक
प्रतिभा सिंह ने क्रॉस वोटिंग के कारण छह विधायकों को सदन से अयोग्य घोषित किए जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान आगे उनके भाग्य का फैसला करेगा। वे अदालत भी जाएंगे। क्योंकि हर कोई न्याय के लिए लड़ता है। वे भी इस फैसले से आहत हुए होंगे क्योंकि वे सभी कांग्रेस के लोग हैं और अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे। आगे देखिए क्या होता है?

विक्रमादित्य ने बागी विधायकों से की मुलाकात
विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह बागी विधायकों से पंचकूला में मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि 6 में से दो विधायक विक्रमादित्य से नहीं मिले हैं। विक्रमादित्य ने कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वे आलाकमान से बातचीत के बाद मान गए थे और इस्तीफा वापस ले लिया था। आज वे दिल्ली के एक कार्यक्रम में हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण सत्तारूढ़ कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जबकि कांग्रेस राज्य विधानसभा में बहुमत में है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। यह सच है कि बीजेपी का कामकाज हमसे बेहतर है।

जयराम ठाकुर ने किया बड़ा दावा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार नहीं टिकेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हम यहां बैठे हैं, हम कुछ नहीं कर रहे हैं। जो कुछ भी हो रहा है, वह उनके बीच हो रहा है। जो राजनीतिक घटनाक्रम हो रहा है, उसे लेकर हम सतर्क हैं। लेकिन सरकार बचाने के लिए जो भाजपा विधायकों के निलंबन के लिए अनैतिक और गलत तरीके अपनाए गए हैं। 6 कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता और जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसलों ने राज्य भर में सीएम की छवि को प्रभावित किया है। उन्हें यह समझना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story