हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। इस बार बजट का आकार भले ही कम रहा, लेकिन घोषणाओं के जरिए सरकार ने आम जनता, किसानों और महिलाओं को साधने की कोशिश की।
बजट सत्र के दौरान उस समय हंगामा भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बढ़ गई कि विधानसभा की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तीसरे चरण की घोषणा की है।
₹1500 प्रति माह दिए जाएंगे
करीब 1 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
“मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना” से जुड़ी महिलाओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली
शिक्षा सेक्टर में बदलाव
शिक्षा के लिए ₹9660 करोड़ का बजट तय किया गया है।
75 से कम छात्रों वाले कॉलेज के छात्रों को दूसरे कॉलेज में एडमिशन पर ₹5000 स्टाइपेंड
कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू
हमीरपुर में साइंस और गुलेर में फाइन आर्ट कॉलेज
150 सरकारी स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने की योजना
मछुआरों के लिए पहली बार MSP
सरकार ने मछुआरों के लिए कई अहम फैसले लिए:-
- मछलियों का MSP ₹100 प्रति किलो
- नीलामी कम होने पर ₹20 तक का अनुदान
- रॉयल्टी 7% से घटाकर 1%
- 100 नई ट्राउट यूनिट स्थापित होंगी
- बरसात के मौसम में मछुआरों को ₹3501 सम्मान निधि भी दी जाएगी।
किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस
- प्राकृतिक गेहूं का MSP ₹60 से बढ़ाकर ₹80
- मक्का ₹40 से ₹50 प्रति किलो
- हल्दी ₹90 से ₹150 प्रति किलो
- अदरक का MSP पहली बार ₹30 प्रति किलो
इसके अलावा दूध के दाम में ₹10 की बढ़ोतरी और गद्दी समुदाय के लिए ₹300 करोड़ की योजना का ऐलान किया गया।
पर्यटन और अन्य योजनाएं
- सीएम सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में 11 करोड़ पर्यटकों का आगमन रिकॉर्ड किया गया है।
- डिजिटल पर्यटन इंटेलिजेंस सिस्टम विकसित होगा
- हमीरपुर में ₹25 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क बनेगा
- पोल्ट्री फार्म को PPP मोड पर विकसित करने की योजना