Bharat Jodo Nyay Yatra: वाराणसी पहुंचकर राहुल गांधी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पूरी यात्रा के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी

Rahul gandhi
X
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जनसभा के दौरान राहुल गांधी।
Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' प्रवेश कर चुकी है। शनिवार को यात्रा का दूसरा दिन है। आज राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा वाराणसी पहुंची। जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा "पूरी 'यात्रा' के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी। 

Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' प्रवेश कर चुकी है। शनिवार को यात्रा का दूसरा दिन है। आज राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा वाराणसी पहुंची। जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा "पूरी 'यात्रा' के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी।

यूपी में न्याय यात्रा का दूसरा दिन
राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में 8 दिन रहेगी। आज यात्रा का दूसरा दिन है। वाराणसी में राहुल गांधी की यात्रा के समय कुछ लोग भगवा झंडे और पोस्टर लेकर पहुंच गए। पोस्टर में राहुल गांधी को सनातन विरोधी बताया गया था और लिखा था, 'भारत में सिर्फ मोदी ही मोदी है'। जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान हमने कभी नफरत नहीं देखी।

जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- पूरी 'यात्रा के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी। यहां तक ​​कि बीजेपी और आरएसएस के लोग भी यात्रा में आए और जैसे ही हमारे पास आए। हमसे अच्छे से बात किए। यह देश तभी मजबूत होता है। जब हम साथ मिलकर काम करते हैं। पूरे देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है।

12 किमी. लंबा रोड शो
राहुल गांधी का आज 12 किलोमीटर लंबा रोड शो है। जिसकी शुरुआत गोलगड्डा इलाके से की गई। जो मैदागिन, ज्ञानवापी, गोदौलिया होते हुए मंडुवाडीह तक जाएगी। इस दौरान वे गोदौलिया में जनसभा को संबोधित किए। इसके बाद वाराणसी के बुनकरों से मुलाकात करने की भी योजना है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी के बाद भदोही जिले में प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं। लेकिन इस बार स्वास्थ्य सही नहीं होने के कारण वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पा रही हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story