Logo
election banner
Amit Shah Rally in Gaya: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के गया में रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने मंच से कांग्रेस, RJD और INDI गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

Amit Shah Rally in Gaya:गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के गया में रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने मंच से कांग्रेस, RJD और INDI गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि 75 साल तक तक कांग्रेस और आरजेडीए ने राम मंदिर का निर्माण अटकाए रखा। पीएम मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर ना सिर्फ राम मंदिर से जुड़ा केस जीत गया, बल्कि भूमिपूजन भी की गई। 22 जनवरी को मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भसी हो गई। 

'आप कितनी बार देश तोड़ेंगे'
अमित शाह ने कहा कि (आरजेडी और कांग्रेस) तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त रही है। यही वजह है कि उनकी ओर से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का विरोध किया जा रहा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। आप कितनी बार देश को तोड़ेंगे। आपने 1947 में देश का बंटवारा किया। लेकिन, अब प्रधानमंत्री मोदी इस देश पर शासन कर रहे हैं और कोई भी भारत को नहीं तोड़ सकता।

कांग्रेस उत्तर और दक्षिण को बांटने की कोशिश में
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस देश में उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन पैदा कर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। एनडीए की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ओर देश के लोग ऐसा कभी नहीं होने देंगे। शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके नेता राहुल गांधी भी चुप्पी साधे हुए हैं। देश के लोगों ने लोकसाा चुनाव में ऐसी विभाजनकारी ताकतों को जवाब देने का मन बना लिया है और यह सुनिश्चित करेंगे कि देश में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल हो।

'बिहार की सभी सीटों पर एनडीए जीत दिलाएं'
शाह ने गया की रैली से वाेटरों से अपील की कि वह बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के कैंडिडेट्स को जीत दिलाएं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2019 में बिहार की जनता ने एनडीए को यहां की 31 सीटें दी थीं। इस बार में आप लोगोंं से अनुरोध करुंगा कि एनडीए को सभी 40 सीटों पर जीत दिलाएं। बिहार में लोकसभा चुव सात चरणों में होगा। वोटों की गिनती 4 जून को हाेगी।

jindal steel Ad
5379487