नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला। सरकार की ओर से जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लगभग 56 मिनट तक विस्तार से अपनी बात रखी और कांग्रेस तथा राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा कि 18वीं लोकसभा में कांग्रेस सांसदों को भाजपा सांसदों की तुलना में दोगुना समय बोलने के लिए मिला है। इसके बावजूद विपक्ष के नेता यह आरोप लगाते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब बोलने का समय आता है, तो विपक्ष के कुछ नेता जर्मनी या इंग्लैंड में घूमते नजर आते हैं।
नियमों का पालन जरूरी: अमित शाह
गृह मंत्री ने कहा कि संसद नियमों से चलती है और स्पीकर को नियमों का उल्लंघन करने वाले सदस्यों को रोकने और टोकने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा, “सदन कोई मेला नहीं है। जो सदस्य नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनका माइक बंद करना पड़ेगा।”
राहुल गांधी पर साधा निशाना
अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलते हैं, आंख मारते हैं और फ्लाइंग किस भेजते हैं। शाह ने कहा कि स्पीकर के आचरण पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को अपने व्यवहार पर भी आत्ममंथन करना चाहिए।
अमित शाह के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध किया और “अमित शाह माफी मांगो” के नारे लगाए। सदन में कुछ देर तक हंगामा भी चलता रहा।
#WATCH | Attacking Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Home Minister Amit Shah says, "...He suddenly had an idea - have a debate on his own press conference. This is not a market. This is the Lok Sabha...From your great grandfather to your grandmother to your father, there were… pic.twitter.com/DmGasKsWFq
— ANI (@ANI) March 11, 2026
मैराथन बहस और तीखी राजनीतिक बहस
सदन की कार्यसूची के अनुसार, इस संवेदनशील प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया था। चर्चा की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी शुरुआत एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई ने की थी, जिन्होंने अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। जवाब में सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आंकड़ों के साथ विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए स्पीकर के निर्णयों का मजबूती से बचाव किया।
संवैधानिक मर्यादा और सदन का फैसला
चर्चा के समापन पर जब कार्यवाहक अध्यक्ष ने प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रखा, तो सत्ता पक्ष के समर्थन में भारी आवाज गूंजी, जिसके परिणामस्वरूप प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया।
इस दौरान सदन में नियमों और परंपराओं का हवाला देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि अध्यक्ष का पद किसी दल विशेष का नहीं बल्कि संपूर्ण सदन की गरिमा का प्रतीक है। प्रस्ताव गिरने के बाद ओम बिरला ने पुनः आसन ग्रहण किया, जिसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रिया की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर पद की गरिमा पर सवाल उठाना न केवल सदन का अपमान है, बल्कि यह पूरी दुनिया में देश की छवि को धूमिल करने की एक नाकाम कोशिश है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि हार की हताशा में संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाना बंद करें।
राहुल गांधी के रिकॉर्ड पर अमित शाह का प्रहार
गृह मंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के उन आरोपों का आंकड़ों के साथ खंडन किया जिनमें कहा गया था कि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, "LoP has grievances that he is not allowed to speak, that the voice of LoP is stifled. I would like to ask him who will decide who has to speak? Speaker? No, you have to decide this. But when it is a chance to speak, you are seen in… pic.twitter.com/j5R89yhn9q
— ANI (@ANI) March 11, 2026
उन्होंने सदन को अवगत कराया कि 17वीं लोकसभा के दौरान कांग्रेस के पास मात्र 52 सांसद थे, लेकिन इसके बावजूद स्पीकर ने उन्हें 157 घंटे से अधिक बोलने का पर्याप्त समय दिया, जो सत्ता पक्ष के मुकाबले छह गुना अधिक था।
शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी नियमों के अनुसार बोलना ही नहीं जानते और जब सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का मौका आता है, तो वे देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग 1975 की इमरजेंसी में पूरे विपक्ष को जेल भेजने के जिम्मेदार हैं, वे आज अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रहे हैं।
#WATCH | On Opposition's No-Confidence Motion against Lok Sabha Speaker Om Birla, Union HM Amit Shah says, "...While being in Opposition, BJP-NDA had never brought No-Confidence Motion against Lok Sabha Speaker. We worked as a constructive Opposition. We preserved the dignity of… pic.twitter.com/QddAMwIK9L
— ANI (@ANI) March 11, 2026
स्पीकर पद की संवैधानिक गरिमा और अविश्वास प्रस्ताव की जटिलता
अमित शाह ने स्पीकर पद के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पद किसी एक दल का नहीं बल्कि पूरे सदन का संरक्षक होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत स्पीकर को केवल असाधारण और गंभीर परिस्थितियों में ही हटाया जा सकता है और इसके लिए सदन में 'इफेक्टिव मेजॉरिटी' की आवश्यकता होती है।
#WATCH | On Opposition's No-Confidence Motion against Lok Sabha Speaker Om Birla, Union HM Amit Shah says, "Constitution has given the role of a mediator to the Speaker. You cast suspicions on the mediator. In 75 years, both the Houses have made the foundation of our democracy… pic.twitter.com/SZHwhvi5h5
— ANI (@ANI) March 11, 2026
शाह ने कहा कि ओम बिरला ने उच्च नैतिक मानदंडों का पालन करते हुए चर्चा के दौरान स्वयं चेयर पर न बैठने का निर्णय लिया, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने विपक्ष के नोटिस की खामियों को उजागर करते हुए बताया कि इसमें साल तक गलत लिखा गया था, जो विपक्ष की गैर-गंभीरता को प्रदर्शित करता है।
#WATCH | On Opposition's No-Confidence Motion against Lok Sabha Speaker Om Birla, Union HM Amit Shah says, "This is not ordinary. After about 4 decades, a No-Confidence Motion against Lok Sabha Speaker has been brought. It is unfortunate for Parliamentary politics and this… pic.twitter.com/dPPPEtgbOf
— ANI (@ANI) March 11, 2026
सदन में पप्पू यादव के साथ अनुराग ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और अनुराग ठाकुर के बीच भी व्यक्तिगत छींटाकशी देखने को मिली, जहाँ पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली। जगदंबिका पाल द्वारा समय की पाबंदी याद दिलाने पर ओवैसी के साथ हुई 'बुजुर्ग' वाली टिप्पणी ने सदन में कुछ पल के लिए माहौल को हल्का भी किया।
गृह मंत्री ने अपने संबोधन के अंत में स्पष्ट किया कि सदन नियमों और परंपराओं से चलता है, किसी की मर्जी से नहीं। उन्होंने कहा कि वेल में आकर कागज फाड़ना और चेयर का अनादर करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
अमित शाह ने कहा , यदि कोई सदस्य नियमों के विपरीत आचरण करता है, तो उसे रोकना, टोकना और बाहर निकालना स्पीकर का पवित्र दायित्व है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी दी कि यदि वे नियमों का पालन नहीं करना चाहते, तो उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।










