Logo
election banner
हेल्दी रहने के लिए रेग्युलर न्यूट्रिशस डाइट लेना तो जरूरी है ही। लेकिन इसके साथ ही फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।

Health Tips: हेल्दी रहने के लिए रेग्युलर न्यूट्रिशस डाइट लेना तो जरूरी है ही। लेकिन इसके साथ ही फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। यहां 5 ऐसी फिजिकल एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल कर आप फिट बॉडी पा सकती हैं।

ये एक्सरसाइज को करें शामिल

समय से पहले एजिंग शुरू होना, हमेशा स्ट्रेस फील करना या इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से ज्वाइंट पेन, डायबिटीज, ओबेसिटी या बीपी की प्रॉब्लम होना कॉमन होता जा रहा है। केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी इन समस्याओं का सामना करती हैं।

ऐसी अनेक समस्याओं से बचने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। योगाभ्यास, स्किपिंग, क्रंचेस सिट-अप्स, एरोबिक्स और स्विमिंग के जरिए आप लंबे समय तक खुद को फिट रख सकती हैं।

योगाभ्यास(Yoga)

वैसे तो हर किसी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगासन करना बहुत फायदेमंद है। लेकिन महिलाओं के लिए यह कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इससे उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ की स्थिति सही बनी रहती है।

Yoga
Yoga

महिलाओं में आमतौर पर होने वाले हार्मोनल डिसऑर्डर, पीसीओएस और थाइरॉयड फंक्शन कंट्रोल रहता है। नियम से योगाभ्यास करने से मोटापे, तनाव से छुटकारा मिलता है और एंग्जायटी भी नहीं होती है। इसलिए आपको रोज 30 मिनट योगा जरूर करना चाहिए।

रस्सी कूद(Skipping Rope)

रस्सी कूदना (स्किपिंग) एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है। रस्सी कूदने से शरीर के हर पार्ट की एक्सरसाइज हो जाती है, विशेषकर महिलाओं की। इसीलिए यह महिलाओं के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। यह एक्सरसाइज महिलाओं के लिए इसलिए भी बहुत यूजफुल है, क्योंकि आमतौर पर उनके बाजुओं, कमर और चेस्ट पर फैट ज्यादा रहता है।

Skipping Rope
Skipping Rope

इस एक्सरसाइज में ये सभी अंग पूरी तरह से एक्टिव रहते हैं, जिस कारण फैट बहुत तेजी से घटता है, इसलिए यह एक्सरसाइज महिलाओं के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। कई गलतफहमियां हैं कि लड़कियों को यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि लड़कियों को खासतौर पर यह एक्सरसाइज करनी चाहिए, इससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

एरोबिक्स(Aerobic Exercise)

महिलाओं को फिट रखने में एरोबिक्स एक्सरसाइज भी बहुत हेल्पफुल है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह महिलाओं के लिए बेस्ट होता है। यह वेट लॉस, स्टेमिना बढ़ाने और हार्ट को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोजाना 30 मिनट की एरोबिक्स एक्सरसाइज हार्ट प्रॉब्लम, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लडप्रेशर के रिस्क को भी कम कर सकती है।

Aerobic Exercise
Aerobic Exercise
क्रंचेस सिट-अप्स( Crunches Sit-Ups)

पेट की मसल्स मजबूत बनाने के लिए सिट-अप्स सबसे इफेक्टिव एक्सरसाइज मानी जाती है। यह महिलाओं की कोर स्टेमिना बढ़ाती है और अगर आप स्पोर्ट्स गर्ल्स हैं, तब तो यह आपके लिए बहुत जरूरी है। इसे करने के लिए अपने घुटनों को मोड़ें, पैरों को जमीन पर रखें फिर अपने हाथों को सिर के दोनों ओर रखें और तीनों को एकसाथ ऊपर उठाएं। यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है।

 Crunches Sit-Ups
Crunches Sit-Ups
स्विमिंग

ऐसी कई रिसर्च हुई हैं, जिसमें बताया गया है कि नियमित रूप से स्विमिंग करने वाली महिलाएं अपनी उम्र से 10 साल तक छोटी दिखती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो महिलाएं नियमित तौर पर स्विमिंग करती हैं, उनका ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है, नर्वस सिस्टम बिल्कुल फिट रहता है और मसल्स भी मजबूत रहती हैं।

Swimming
Swimming

इसी वजह से स्विमिंग करने वाली महिलाएं अपनी उम्र से काफी कम की दिखती हैं। आप भी अपनी एक्सरसाइज रूटीन में स्विमिंग एड कर सकती हैं। कुछ स्विमिंग पूल्स जाड़ों के लिए गुनगुने पानी की व्यवस्था करते हैं।

साभार: मधु सिंह

5379487