A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
UTI Prevention: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary tract infection) काफी आम स्वास्थ्य समस्या है। इसको यूरिन इंफेक्शन भी कहा जाता है। आमतौर पर यह समस्या पुरूषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखी जाती है। यह एक बैरक्टीरियल इंफेक्शन हैं जो यूरिनरी ट्रैक्ट में होता है। इसके कारण पेशाब के समय दर्द और जलन होती है। इसके अलावा बार-बार पेशाब भी आती है। इसके उपचार के लिए सामान्यतः एंटीबायोटिक्स का उपयोग किया जाता है, लेकिन बार-बार होने वाले इस संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए रोकथाम जरूरी है। इस इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए दवा से ज्यादा घरेलू उपचार अधिक कारगर होते है। इसके इलाज के लिए एक अच्छा आहार बेस्ट इलाज होता है। आइए जानते है, ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिनको फॉलो करके आप इससे छुटकारा पा सकते है।
यूटीआई से बचाव के लिए घरेलू उपाय
- यूरिन इंफेक्शन की समस्या पर डॉक्टरर्स भी आपको खूब पानी पीने की सलाह देते है। दरअसल, पानी मूत्र मार्ग को साफ करने और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा आप पानी में नींबू का रस या क्रैनबेरी जूस को मिलाकर भी पी सकते है। ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्रैनबेरी के अंदर प्रोएन्थोसाइनाइडिन नामक यौगिक होते हैं, जो बैक्टीरिया को मूत्र मार्ग की सतह में चिपकने से रोकते हैं। आप क्रैनबेरी से बने जूस, सॉस या सप्लीमेंट का भी सेवन कर सकते है। इसके सेवन से शरीर में यूटीआई का खतरा कम हो सकता है।
- यूरिन इंफेक्शन को दूर करने के लिए विटामिन सी भी एक अच्छा स्त्रोत है। विटामिन-सी यूरिन को अम्लीय बनाता है, जिससे बैक्टीरिया का विकास का कम हो जाता है। इसके उपचार के लिए आप विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे- खट्टे फल (संतरा, मौसमी), टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली का सेवन करें।
- यूटीआई के इलाज के लिए आप दही और किम्ची जैसे खाद्य पदार्थ का भी सेवन कर सकते है। ये प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्त्रोत होते है। प्रोबायोटिक्स एक अच्छा बैक्टीरिया होता हैं। यह मूत्र मार्ग में रहता हैं और ये हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकने का कार्य करता हैं।
यूटीआई के सामान्य लक्षण
- यूरिन पास करने में दिक्कत आना
- बार-बार पेशाब आना
- यूरिन के समय जलन या दर्द होना
- पेशाब में बदबू आना
- बुखार तथा ठंड लगना
इन बातों का विशेष रखें ख्याल
- यूरिन इंफेक्शन से बचाव के लिए आप पेशाब के बाद खुदको अच्छी तरह से पानी से साफ करें।
- संबंध के बाद पेशाब आवश्य करें।
- थोड़े ढीलें व हल्के कपड़े पहनने की कोशिश करें। साफ शब्दों में कहे तो तंग कपड़े पहनने से बचें।
- ध्रूमपान तथा शराब जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें।
[डिस्क्लेमर: यहां दी गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है।]
