Logo
election banner
Sugarcane Juice Side Effects: गर्मी में गन्ने का रस पिया जाता है जो शरीर को ऊर्जा से भर देता है। हालांकि कुछ लोगों को गन्ने का रस सोच समझकर ही पीना चाहिए।

Sugarcane Juice Side Effects: गर्मी शुरू होते ही सड़क के किनारे गन्ने के ठेलों की बहार आ जाती है। एक गिलास गन्ने का रस पीते ही शरीर ऊर्जा से भरा महसूस होता है। गन्ने में नेचुरल शुगर होती है जो शरीर की एनर्जी को बूस्ट करती है। इतना ही नहीं गन्ने के रस के कई अन्य बड़े फायदे भी हैं। हालांकि, कुछ लोगों को गन्ने का रस सोच समझकर ही पीना चाहिए।

गन्ने का रस इम्यून सिस्टम सुधारता है। यही वजह है कि समर सीजन में इसे खूब पिया जाता है, लेकिन कुछ बीमारियों के शिकार लोगों के लिए गन्ने का रस मुसीबत बन जाता है। 

डायबिटीज - गन्ने का रस डायबिटीज के मरीजों के लिए मुसीबत लाता है। गन्ने के रस में नेचुरल फ्रुक्टोज़ पाया जाता है जो कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम करता है। गन्ने का रस पीने के बाद ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक होने का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें: Joint Pain: जोड़ों के दर्द को तेजी से बढ़ाती हैं 4 चीजें, खाते ही शुरू हो जाती है मुसीबत, आप तो नहीं कर रहे लापरवाही

मेडिकेशन - कई तरह की दवाओं के साथ गन्ने का रस पीने की मनाही होती है। वेबएमडी के मुताबिक जो लोग खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं उन्हें गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। दरअसल, गन्ने के रस में मौजूद तत्व खून को पतला करने का काम करते हैं, इससे दवाएं लेने से ये स्थिति परेशानी खड़ी कर सकती है। 

हार्ट - आजकल हार्ट हेल्थ को लेकर लोग काफी जागरूक हो रहे हैं। हार्ट से जुड़ी समस्याओं में गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गन्ने का जूस पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और ये संक्रमण भी बढ़ा सकता है। इससे दिल की सेहत पर असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Cold Water: गर्मी में आप भी तो नहीं पीते ठंडा पानी? 5 बातें जानना हैं बेहद ज़रूरी; नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार!

डाइजेशन - कमजोर पाचन वाले लोगों को ज्यादा मात्रा में गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। उन्हें इसे पीने से अपच या दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गन्ने में मौजूद पोलिकोसेनॉल शरीर में थोड़े हेल्थ इश्यूज पैदा कर सकता है। 

jindal steel
5379487