A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Snoring Causes: नींद में खर्राटे लेने की समस्या हर चौथे शख्स में देखी जा सकती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुष इस समस्या से ज्यादा ग्रसित रहते हैं। नींद में लोगों को तो अपने खर्राटों का पतना नहीं लगता है, लेकिन उसकी वजह से आसपास के लोग बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। कई बार खर्राटे आना शरीर में गंभीर समस्या की ओर भी इशारा करते हैं, हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता हैं।
खर्राटे क्यों आते हैं?
जब हमें गहरी नींद आनी शुरू होती है तो मुंह के तालु, जीभ और गले की मसल्स शिथिल हो जाती हैं, जिससे गले के मसल्स श्वसन मार्ग को थोड़ा सा संकरा कर देते हैं, जिससे ठीक से सांस नहीं आती और कंपन होने लगता है। इसी वजह से खर्राटे आते हैं।
इसे भी पढ़ें: Eye Health: 5 संकेतों से समझ जाएं आंखें होने लगी हैं कमज़ोर, देर न करें, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी
स्लीप एपनिया की हो सकती है समस्या
स्लीप एपनिया एक बीमारी होती है जिसमें पीड़ित जोर से खर्राटे लेता है। ऐसा उसे सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने की वजह से होता है। जॉन्स हॉप्किंस मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार खर्राटे लेने का हमेशा ये मतलब नहीं कि आपको डॉक्टर की जरूरत है, लेकिन कई बार यह गंभीर नींद से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती है।
आप रातभर जोर से खर्राटे लेते हैं और सुबह उठने के बाद थकान महसूस करते हैं तो ये स्लीप एपनिया की स्थिति हो सकती है। इस समस्या पर वक्त पर ध्यान देना जरूरी है वरना हार्ट फेलियर तक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Pranayama Benefits: स्ट्रेस, एंजाइटी से परेशान हैं तो रोज़ करें प्राणायाम, मन को स्थिरता, मजबूती देता है ये योगासन
लाइफस्टाइल बदलने से मिलेगा फायदा
आप अगर खर्राटे की समस्या से ग्रस्त हैं तो इसके लिए आपको लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए। मोटे लोगों को खर्राटे की समस्या ज्यादा रहती है। इसीलिए सबसे पहले अपना वजन कंट्रोल करने पर फोकस करें। सोने से पहले शराब पीने की आदत छोड़ दें। पर्याप्त नींद लें और पीठ के बल सोने से बचें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
