Logo
Sattu Side Effects: गर्मी में सत्तू का घोल एक बेहतरीन देसी हेल्थ ड्रिंक होता है। हालांकि कुछ हेल्थ कंडीशंस में इसका सेवन शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

Sattu Side Effects: सत्तू में पोषक तत्वों का भंडार है और इसकी तासीर काफी ठंडी होती है। यही वजह है कि गर्मी के दिनों में सत्तू खूब खाया जाता है। जब देसी हेल्थ ड्रिंक की बात आती है तो सत्तू का नाम सबसे ऊपर होता है। सत्तू खाने के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशंस में सत्तू फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। 

कई लोग सत्तू का सेवन कर अनजाने में ही अपने लिए मुसीबतों को बढ़ा लेते हैं। आप अगर सत्तू खाने का शौक रखते हैं तो पहले कुछ बातों को जान लें। इसके बाद ही इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

4 हेल्थ कंडीशंस में न खाएं सत्तू

कब्ज, गैस - आप अगर पेट संबंधी परेशानियों जैसे कब्ज, गैस से पीड़ित हैं तो ऐसे में सत्तू खाना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, सत्तू में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। थोड़ा भी अधिक सत्तू खाने पर कमजोर पाचन वाले लोगों को पेट फूलने, ऐंठन, दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Foods for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए खाएं 4 चीजें, जल्द दिखेगा असर, लोग दुबला बोलना छोड़ देंगे

पथरी - सत्तू वैसे तो काफी फायदा करता है, लेकिन पथरी के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। सत्तू खाने से पथरी का दर्द उठ सकता है। ऐसे में इसे या तो बेहद सीमित मात्रा में खाएं या इससे दूरी बनाकर रखें। 

ठंडी तासीर - आयुर्वेद के हिसाब से जिन लोगों को वात की समस्या रहती है उन्हें ठंडी चीजों को खाने से बचना चाहिए। वात की तासीर होने पर हड्डियों, जोड़ों में दर्द बना रहता है। सत्तू काफी ठंडा होता है और इसे खाने से परेशानी काफी बढ़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Muskmelon Benefits: गर्मी में कब्ज से परेशान हैं तो खाएं खरबूजा, इस फल के सेवन से मिलेंगे 4 बड़े फायदे

एलर्जी - कई लोगों को कुछ फूड्स से एलर्जी होती है। इन फूड्स में चना और सत्तू भी शामिल हैं। सत्तू खाने के बाद अगर शरीर में खुजली, रैशेस महसूस होते हों तो इसे बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487