Roasted Chana Vs Sprouted Chana: हेल्दी रहने के लिए लोग अब महंगे सुपरफूड्स की जगह देसी और किफायती विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भुना चना और अंकुरित चना ऐसे ही दो पावरफुल फूड्स हैं, जो पोषण से भरपूर होने के साथ जेब पर भी भारी नहीं पड़ते। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है?
भुना चना जहां तुरंत एनर्जी और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, वहीं अंकुरित चना पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन्स और एंजाइम्स की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में सही चुनाव आपके हेल्थ गोल्स पर निर्भर करता है।
भुना चना: तुरंत एनर्जी और वजन कंट्रोल
भुना चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। यह स्नैक के रूप में काफी फायदेमंद है, खासकर उन लोगों के लिए जो वजन कम करना चाहते हैं। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही, यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है।
अंकुरित चना: पोषण का पावरहाउस
जब चने को अंकुरित किया जाता है, तो इसमें विटामिन C, B-कॉम्प्लेक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अंकुरित चना शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और त्वचा व बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
- भुना चना - सूखा, कुरकुरा और तुरंत खाने योग्य
- अंकुरित चना - ताजा, जूसदार और ज्यादा पोषक
- भुना चना - ज्यादा समय तक स्टोर किया जा सकता है
- अंकुरित चना - ताजा बनाकर जल्दी खाना बेहतर
किसे कब खाएं?
- अगर आपको एनर्जी और वजन कंट्रोल चाहिए - भुना चना बेहतर
- अगर आप चाहते हैं इम्यूनिटी और पोषण बढ़ाना - अंकुरित चना चुनें
- वर्कआउट के बाद - भुना चना
- सुबह खाली पेट - अंकुरित चना
क्या दोनों साथ खा सकते हैं?
हां, आप दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह अंकुरित चना और शाम को भुना चना लेना एक बैलेंस्ड और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)