Republic Day Poem: गणतंत्र दिवस पर बच्चों को सिखाएं ये सरल कविताएं, तोतली आवाज में मोह लेंगे सभी का मन 

Republic Day 2025: Teach these simple poems to children, they will charm everyone with their childis
X
Republic Day Poem: गणतंत्र दिवस पर बच्चों को सिखाएं ये सरल कविताएं, तोतली आवाज में मोह लेंगे सभी का मन।
Republic Day: भारत में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन आप अपने बच्चों को देशभक्ति से भरी कविताएं सिखा सकते हैं।

Republic Day 2025 Poem in Hindi: गणतंत्र दिवस (Republic Day) को आने में आज से बस सिर्फ दो ही दिन बचे हैं। इस दिन देशभर के सभी स्कूलों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस खास मौके पर आप भी अपने बच्चें को कोई देशभक्ति की अच्छी-सी कविता सिखा सकते हैं, जो उनकी तोतली आवाज में और भी प्यारी लगेंगी।

गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर बच्चों को ऐसे गीतों और कविताओं से जोड़ा जा सकता है ताकि उन्हें देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना पैदा हो। ऐसे में हम यहां आपके लिए कुछ देशभक्ति से जुड़ी सरल और प्यारी कविताएं लाएं है। जिन्हें बच्चे आसानी से गा सकते हैं और अपनी तोतली आवाज में इनका अद्भुत प्रभाव बना सकते हैं।

बच्चों के लिए आसान और प्यारी कविताएं

1. भारत माँ की शान है,
हर दिल में एक जान है।
चमकती सूरज की रोशनी,
देश की यह पहचान है।

गणतंत्र दिवस पर खुशी है,
देश हमारा प्यारा है।
हर बच्चे का सपना यही,
भारत माँ हमारी है।

ये भी पढ़े-ः 26 January 2025: भारत इस साल मनाएगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस? जानें थीम और इतिहास

2. तिरंगे में तीन रंग हैं,
सभी है एक संग हैं,
सफेद रंग हमें शांति सिखाए,
हर दिल में ये सच्चाई समाए।
हरे रंग से हरियाली दिखें,
वृद्ध-बच्चें सब इसे अपनाए।

संग हमारे तिरंगा रहे,
यह शान का प्रतीक बने।

ये भी पढ़े-ः Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भाषण की ऐसे करें शुरुआत, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा सभागार

3. गणतंत्र दिवस आया है,
खुशियों का पर्व लाया है।
देश के लिए हम सब कुछ करें,
देश हमारा सच्चा प्यारा है।

समाज में हम सब एक हैं,
भारत के सभी लोग नेक हैं।
गणतंत्र दिवस पर हम यह कहें,
भारत हमारा सबसे महान है।

ये भी पढ़े-ः Republic Day 2025: भगतसिंह से महात्मा गांधी तक... गणतंत्र दिवस पर अपने बच्चों को ऐसे करें तैयार, दिखेगा नन्हों में देशभक्ति का रंग

4. स्वतंत्रता मिली हमें,
खून से सजी ये धरा।
अब न हम डरेंगे कभी,
यह देश है हमारा।

सपने सच होंगे यहाँ,
हर बच्चे का हक होगा।
हम सब मिलकर रखेंगे,
भारत को सबसे आगे बढ़ाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story