A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Makhana Side Effects: सूखे मेवे में मखाना बेहद पौष्टिक माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से ही इसे मरीजों तक को खाने के लिए दिया जाता है। घी में भुना हुआ मखाना टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हो जाता है। घर के बड़े बुजुर्गों को आपने अक्सर घी में फ्राई किया हुआ मखाना खाते देखा होगा। मखाना एक बेहतरीन होम रेमेडी भी है, लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशंस में इसे खाना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
मखाना फाइबर से भरपूर ड्राई फ्रूट है और इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम समेत ढेरों न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। लेकिन आप फायदे के चक्कर में ज्यादा मखाने खा लेते हैं तो ये परेशानी का सबब बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: Banana Benefits: शीशे में खुद का दुबलापन देखकर हो जाते हैं परेशान, इस तरह खाएं केला, बॉडी पर चढ़ने लगेगा फैट
पेट की समस्या बढ़ा सकता है मखाना
जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है उन्हें मखाना खाने से बचना चाहिए या फिर बेहद सीमित मात्रा में खाना चाहिए। मखाना में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ज्यादा फाइबर होने की वजह से मखाना को पचाना मुश्किल होता है। घी में तलने के बाद मखाना पाचन में और भी मुश्किल हो जाता है।
जिन लोगों को कब्ज, पेट दर्द या ब्लोटिंग की शिकायत रहती है उन्हें मखाना नुकसान पहुंचाता है। स्वाद और पोषण के चक्कर में मखाना खाने से ये समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Coconut Water Vs Sugarcane Juice: गर्मी में नारियल पानी पिएं या गन्ने का रस, जानिए किसमें ज्यादा हैं न्यूट्रिशन
किडनी स्टोन में न खाएं
आप अगर किडनी स्टोन की समस्या का सामना कर रहे हैं तो भूलकर भी मखाना न खाएं। मखाना में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। किडनी स्टोन की परेशानी मुख्य तौर पर कैल्शियम बढ़ने की वजह से ही होती है। ऐसे में मखाना खाने पर ये परेशानी ट्रिगर कर सकती है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
