Logo
election banner
Morning Walk Benefits: हेल्दी रहने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी होता है। मॉर्निंग वॉक से शरीर में दिनभर ताजगी तथा फुर्ती बनी रहती है। आइए जानते है मॉर्निंग वॉक से होने वाले अन्य फायदों के बारे में।

Morning Walk Benefits: हेल्दी रहने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी होता है। मॉर्निंग के समय की गई वॉक या एक्सरसाइज शरीर को रोगों से दूर रखने में काफी कारगर होती है। रोजाना सुबह टहलने तथा व्यायाम करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है। शुरूआत में अगर आप रोजाना मात्र 30 मिनट भी वॉक करते है, तो यह भी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे आप शरीर और उम्र के हिसाब से भी कम या ज्यादा कर सकते है, लेकिन धीर-धीरे चलने की दूरी या समयावधि को बढ़ा सकते है। आइए जानते हैं मॉर्निंग वॉक के फायदे। 

मॉर्निंग वॉक के फायदे

  1. मॉर्निंग वॉक से दिमाग और मन शांत रहता है। 
  2. हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है। 
  3. डायबिटीज के मरीज के लिए लाभकारी है। 
  4. बॉडी में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
  5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। 
  6. फिजीकल तथा मेंटल स्वास्थ्य बेहतर रहता है। 
  7. मेमोरी तेज होती है तथा डिमेंशिया का खतरा भी कम होता है। 
  8. वजन को कंट्रल करने में मदद मिलती है
  9. इम्यूनिटी- मॉर्निंग वॉक से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे शरीर के बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है। अगर आप बीमार भी हो जाते हैं तो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। 
  10. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी - चलने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, जो हार्ट समस्याओं में सुधार लाता है। इसके अलावा शरीर में रक्त सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही प्रतिदिन करीब 2 मील चलने से स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  11. जोड़ों के लिए असरदार - जब आप चलते है, तो शरीर में हड्डियों के जॉइंट्स स्क्विश करते हैं। इस दौरान जोड़ों पर पड़ने वाले प्रेशर से ये जॉइंट्स खुलते हैं और इनमें अधिक फ्ल्यूड होता तथा ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, जिससे जॉइंट्स बेहतर काम करते हैं।
  12. मांसपेशियां मजबूत होती हैं- मार्निंग वॉक करने से पैरों और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। पैदल चलने से वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इससे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है।
5379487